- Kapali Water Crisis कपाली: भाभी होटल चौक का सरकारी चापानल बदहाल, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग
- Saraikela Nagar Panchayat सरायकेला: तीन महीने से वेतन के लिए तरस रहे सफाईकर्मी, दुर्गा पूजा से पहले नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
- Tata Motors Bonus 2026 जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 FTA की नई बहाली पर भी बनी सहमति
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
गम्हरिया: थाना क्षेत्र के महुलडीह गांव में शनिवार को झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुराने सहयोगी रहे स्वर्गीय जोगेश्वर टुडू की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने स्व. टुडू की प्रतिमा और समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि स्व. जोगेश्वर टुडू झारखंड आंदोलन के समर्पित, संघर्षशील और कर्मठ योद्धा थे. झारखंड राज्य के निर्माण के आंदोलन में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने…
सरायकेला: जिले के कुचाई प्रखंड स्थित बिरसा स्टेडियम में शनिवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता एवं लिटिल चैंपियन 2026-27 का विधिवत शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन वरीय शिक्षक भैरव दास एवं सुखराम कुम्हार ने फुटबॉल को किक मारकर किया. उद्घाटन के साथ ही खिलाड़ियों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला. उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना, अनुशासन तथा टीम वर्क के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. वरीय शिक्षक भैरव दास ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस…
जामताड़ा: मानसून के दौरान नदी से बालू खनन पर प्रतिबंध के बावजूद जामताड़ा जिले में बराकर नदी के करमाटार घाट से बड़े पैमाने पर अवैध बालू उठाव होने के आरोप सामने आए हैं. स्थानीय लोगों का दावा है कि जामताड़ा थाना क्षेत्र की चालना पंचायत अंतर्गत राशीपारा गांव के समीप स्थित इस घाट से प्रतिदिन करीब 300 ट्रैक्टर बालू की ढुलाई की जा रही है. उल्लेखनीय है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के निर्देशों तथा Sustainable Sand Mining Management Guidelines-2016 और Enforcement & Monitoring Guidelines for Sand Mining-2020 के तहत मानसून अवधि में नदी से बालू खनन पर रोक…
सरायकेला: थाना क्षेत्र के दावना डैम से बरामद 21 वर्षीय घनु मार्डी की मौत का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है. पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान परिजनों ने शव की स्थिति पर सवाल उठाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम और निष्पक्ष जांच की मांग की है. जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था. अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान जब शव से प्लास्टिक कवर हटाया गया, तो परिजनों का आरोप है कि उन्हें शरीर पर पोस्टमार्टम के दौरान लगाए जाने वाले सामान्य चीरे और टांकों के निशान दिखाई नहीं…
आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-17 स्थित प्रभात पार्क के समीप से शुक्रवार सुबह लापता हुए 79 वर्षीय कामेश्वर उपाध्याय शनिवार को सकुशल मिल गए. उन्हें कल्पनापुरी क्षेत्र में भटकते हुए स्थानीय लोगों ने देखा और इसकी सूचना वार्ड-17 की पार्षद नीतू शर्मा को दी. सूचना मिलते ही पार्षद ने तत्काल बुजुर्ग के परिजनों से संपर्क किया. जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और कामेश्वर उपाध्याय को सकुशल देखकर राहत की सांस ली. उनकी सकुशल वापसी से परिवार की चिंता दूर हो गई और घर में खुशी का माहौल बन गया. बताया गया कि कामेश्वर उपाध्याय…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धतकीडीह तालाब में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. सूचना पर पहुंची बिष्टुपुर थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ…
गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिला प्रशासन की पहल पर जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे 12 दिवसीय जनजागरूकता अभियान का शुक्रवार को गम्हरिया प्रखंड के यशपुर गांव में समापन हो गया. अभियान का संचालन संगी साथी विकास समिति, सलगाडीह (ईचागढ़) के माध्यम से किया गया. समापन कार्यक्रम के दौरान समिति के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया. कलाकारों ने पारंपरिक लोक माध्यमों के जरिए भी लोगों को जागरूक किया और…
गम्हरिया: आदित्यपुर- कांड्रा रोड स्थित डीवीसी मोड़ के पास गुरुवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई 75 वर्षीय वृद्धा फूदनी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई. उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जानकारी के अनुसार, फूदनी देवी सतबोहनी गांव की रहने वाली थीं. दुर्घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि अब तक मृतका के परिजन शव लेने अस्पताल नहीं पहुंचे हैं. इससे पहचान…
आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-17 स्थित प्रभात पार्क के समीप रहने वाले 79 वर्षीय कामेश्वर उपाध्याय शुक्रवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए. वह जमशेदपुर के बागबेड़ा भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष धनंजय उपाध्याय के पिता हैं. घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है और पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है. परिजनों के अनुसार, कामेश्वर उपाध्याय रोज की तरह शुक्रवार सुबह काली मंदिर में पूजा के लिए फूल तोड़ने और मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग…
चाईबासा: जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपोखरी गांव में खेत से बरामद बम को शुक्रवार को भारतीय सेना की 23 इन्फेंट्री डिविजन की टीम ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया. पूरे अभियान के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई और आम लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई. सेना के कर्नल धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में रणवीर कुमार, संदीप कुमार चौधरी, आयुष समेत अन्य अधिकारियों और जवानों ने दोपहर करीब 1 बजे बम निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की. हालांकि, अचानक तेज बारिश और वज्रपात शुरू होने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर अभियान कुछ…