Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर: शहर में मोबाइल छिनतई की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला जवाहर नगर रोड नंबर 15 का है, जहां काम से घर लौट रही एक युवती उचक्कों का शिकार हो गई. जानकारी के अनुसार, जवाहर नगर रोड नंबर 15 निवासी जगत यादव की पुत्री सुमन कुमारी अपने काम से वापस घर लौट रही थीं. इसी दौरान वह ब्रह्मा पथ होकर अपने घर जा रही थीं. रास्ते में पहले से घात लगाए अज्ञात उचक्कों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए. घटना इतनी अचानक हुई कि सुमन…

Read More

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आजाद खटाल मैदान स्थित झाड़ियों से दो भारी धारदार हथियार और एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि पहलवानडेरा निवासी मो. निजाम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घाघीडीह जेल में बंद मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड अपने गिरोह के सदस्यों के माध्यम से उसकी हत्या की साजिश रच रहा है. शिकायत…

Read More

पलामू: जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के भिखही गांव में शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक ससुर पर अपने दामाद की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने का आरोप लगा है. घटना के बाद मृतक का शव गांव के समीप मकई के खेत से बरामद किया गया. वारदात की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय गांधी भुइयां के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, हत्या का आरोप उसके ससुर जगदेव भुइयां पर है. घटना की पुष्टि छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ कुमार ने की है. पुलिस के मुताबिक, बीती…

Read More

सरायकेला: जिले के खरसावां थाना क्षेत्र के बड़ाबांबो में रविवार को तालाब में नहाने जा रही एक महिला को रास्ते में जहरीले सांप ने डस लिया. घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई और परिजन घबरा गए. मिली जानकारी के अनुसार, बड़ाबांबो निवासी बिना महतो तालाब में नहाने के लिए जा रही थीं. इसी दौरान रास्ते में अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया. सर्पदंश के बाद महिला की हालत बिगड़ने की आशंका को देखते हुए परिजनों ने बिना समय गंवाए उन्हें तत्काल सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में बिना महतो…

Read More

गिरिडीह: शहर के चंदौरी रोड इलाके में बाइक चोरी के प्रयास के संदेह में एक युवक को स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने पकड़ लिया. युवक के पकड़े जाने के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक एक खड़ी बाइक के आसपास संदिग्ध रूप से घूम रहा था. दुकानदारों को शक होने पर उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा. इसके बाद लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. युवक के…

Read More

सिमडेगा: पूर्व मंत्री विमला प्रधान को रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. उपायुक्त कंचन सिंह ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने भी पुष्पचक्र अर्पित किया. इस दौरान पुलिस जवानों ने राजकीय सम्मान के तहत सलामी दी. कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने भी पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की, सदर अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक रिंकू और सांसद प्रतिनिधि अमित डुंगडुंग समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. …

Read More

राजनगर: सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत भुईयांनाचना गांव में शनिवार को मनसा पूजा के अवसर पर पारंपरिक मानभूम शैली के छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और पटमदा क्षेत्र से पहुंचे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से ग्रामीणों का मनोरंजन किया. कार्यक्रम में झामुमो नेता एवं शिक्षाविद प्रो. कालीपद सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. गांव के मकरध्वज महतो ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया. इसके बाद प्रो. सोरेन ने फीता काटकर छऊ नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस मौके पर प्रो. सोरेन ने कहा कि वे करीब वर्ष…

Read More

आदित्यपुर: राष्ट्र को समर्पित संस्था भारत संस्कार की ओर से आयोजित शिक्षा सप्ताह-2026 का रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ. समापन समारोह में छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके बाद छात्राओं के लिए देशभक्ति आधारित समूह एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता हुई. दोनों श्रेणियों में डीएवी एनआईटी की छात्राओं ने…

Read More

जामताड़ा में 178 केंद्रों पर 2500 समेत जिले के 770 परीक्षा केंद्रों में करीब 10,400 नवसाक्षर हुए शामिल जामताड़ा: निरक्षरता के अंधेरे से लोगों को निकालकर उन्हें पढ़ने-लिखने और दैनिक जीवन में संख्यात्मक ज्ञान से सक्षम बनाने की दिशा में चलाए जा रहे नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को जिलेभर में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा के माध्यम से यह आकलन किया गया कि साक्षरता कार्यक्रम से जुड़े नवसाक्षरों ने पढ़ने, लिखने और सामान्य गणितीय ज्ञान में कितनी दक्षता हासिल की है. जिले के जामताड़ा, नारायणपुर, करमाटांड़, कुंडहित एवं फतेहपुर…

Read More

जमशेदपुर: रांची में आयोजित पांचवीं झारखंड राज्य स्तरीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में जमशेदपुर के युवा खिलाड़ी मोहम्मद अय्यान सिद्दीकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया. राज्य स्तर पर उपविजेता बनने के साथ ही उनका चयन कोचीन में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप के लिए किया गया है. अय्यान सिद्दीकी आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा के पुत्र हैं. प्रतियोगिता के दौरान अय्यान ने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया. राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन के बाद परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है.…

Read More