Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड स्थित देवांवीर पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को संयुक्त ग्राम सभा का आयोजन किया गया. पोड़ाहाट पीढ़ के मनकी जयपाल सिंह जोंको की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ग्रामीणों ने नशा मुक्त पंचायत बनाने का संकल्प लिया. साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम और अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का निर्णय लिया गया. ग्राम सभा को संबोधित करते हुए मनकी जयपाल सिंह जोंको ने कहा कि पंचायत को नशा मुक्त और आदर्श पंचायत बनाना सभी ग्रामीणों की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर…

Read More

सरायकेला: नगर क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मुख्य मार्ग की जर्जर सड़क एक बार फिर गंभीर हादसे की वजह बन गई. शुक्रवार शाम करीब छह बजे बिरसा चौक के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे से बचने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे युवक से टकरा गई. हादसे में बाइक सवार तीन लोगों समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, पाटाहेसल निवासी 26 वर्षीय रामसिंह मुंडरी अपने बड़े पिता राधा मुंडारी (65) और मामी सुकमणी हेसा (25) के साथ सरायकेला साप्ताहिक हाट से खरीदारी कर बाइक से घर लौट…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र में आजाद मैदान और बंतानगर हाउसिंग एलटी क्वार्टर के बीच स्थित सड़क पूरी तरह जर्जर होकर जगह- जगह से खोखली होती जा रही है. सड़क की बदहाल स्थिति के कारण यहां से गुजरने वाले बाइक सवारों को रोज दुर्घटना का खतरा बना हुआ है और कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है. लगातार सड़क टूटने से आवागमन मुश्किल होता जा रहा है और राहगीरों के साथ- साथ दोपहिया वाहन चालकों की परेशानी बढ़…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों ने छह दुकानों को निशाना बनाते हुए जमकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर दुकानों के ताले तोड़कर नकदी, सब्जियां, लहसुन, टमाटर और आठ बत्तख तक लेकर फरार हो गए. सुबह जब दुकानदार बाजार पहुंचे तो टूटी दुकानें और बिखरा सामान देखकर हड़कंप मच गया. आलू- प्याज व्यवसायी अजय यादव ने बताया कि उनकी दुकान से नकदी रखने वाला गल्ला चोरी हो गया. बाद में गल्ला बाजार से कुछ दूरी पर टूटा हुआ मिला, लेकिन उसमें रखे करीब दो हजार रुपये नकद और जरूरी कागजात गायब थे.…

Read More

Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित अनियमितता के मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है. पुलिस इस मामले में अब तक एफआईआर में नामजद सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. आरोपियों पर दान राशि और चढ़ावे के प्रबंधन में कथित गड़बड़ी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. जांच एजेंसियों के अनुसार, मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य और जानकारियां…

Read More

चांडिल: तिरुलडीह थाना क्षेत्र के बाबूडीह–चौका मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बाबूडीह निवासी मकर महतो के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही तिरुलडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बांदावीर गांव निवासी प्रफुल्ल महतो मकर महतो को मोटरसाइकिल से अपने साथ लेकर गए थे. परिवार को बताया गया था कि वे जल्द वापस लौट आएंगे. हालांकि काफी देर तक घर नहीं लौटने पर…

Read More

जामताड़ा: जामताड़ा और कर्माटांड़ के बीच कालाझरिया पेट्रोल पंप के सामने से आईआरबी-1 झिलुवा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है. सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है. यह मार्ग क्षेत्र के लगभग 50 से 60 गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क की जर्जर हालत से वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, मरीजों तथा आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के मौसम में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण स्थिति और…

Read More

जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र में 1 जून को रोड नंबर-3 स्थित सिब्तैन मस्जिद के पास हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले के मुख्य आरोपी मुबारक अंसारी से पूछताछ के दौरान घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और फायर किया हुआ खोखा बरामद किया गया है.  पुलिस के अनुसार, इस मामले में मुबारक अंसारी, मोहम्मद शफीक, तनवीर उर्फ इमरान उर्फ खेपा, महताब और तनवीर उर्फ समीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. कार्रवाई के दौरान 13 जून को तनवीर उर्फ इमरान उर्फ खेपा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया…

Read More

सरायकेला: थाना क्षेत्र के छोटा दावना गांव निवासी 20 वर्षीय धनु मार्डी की आसवा नदी में डूबने से मौत हो गई. बुधवार को मछली पकड़ने के लिए घर से निकला युवक दो दिनों तक लापता रहा. शुक्रवार को नदी में उसका शव मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी के अनुसार, धनु मार्डी बुधवार को मछली पकड़ने के लिए आसवा नदी गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका. शुक्रवार को ग्रामीणों ने आसवा नदी…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित हलुदबानी पारा टोला के अभिनाश तालाब में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. सूचना पर पहुंची परसुडीह थाना पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. स्थानीय लोगों के अनुसार, हलुदबानी के छुटकी टोला की कुछ महिलाएं रोज की तरह सुबह तालाब में स्नान करने पहुंची थीं. इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी. महिलाओं के…

Read More