
गम्हरिया: आदित्यपुर- कांड्रा रोड स्थित डीवीसी मोड़ के पास गुरुवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई 75 वर्षीय वृद्धा फूदनी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई. उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.


जानकारी के अनुसार, फूदनी देवी सतबोहनी गांव की रहने वाली थीं. दुर्घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
बताया जा रहा है कि अब तक मृतका के परिजन शव लेने अस्पताल नहीं पहुंचे हैं. इससे पहचान और परिजनों से संपर्क को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. फिलहाल शव को एमजीएम अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
Edited By Sarita






