Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: प्रखंड के नाराडीह गांव में मुहर्रम के अवसर पर पारंपरिक अखाड़ा खेल का भव्य आयोजन किया गया. शनिवार देर रात तक चले इस आयोजन में विभिन्न गांवों से पहुंचे खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार और पारंपरिक युद्धकला के आकर्षक करतब प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सगीर खान, युवा नेता अकबर अंसारी और मुखिया निर्मल सोरेन ने पारंपरिक लाठी खेलकर किया. अतिथियों ने कहा कि मुहर्रम अखाड़ा की परंपरा सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का…

Read More

सरायकेला: जिले के कुचाई प्रखंड में रविवार से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई. अभियान के पहले दिन प्रखंड के 129 पोलियो बूथों पर 9,003 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई. स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान के तहत कुल 9,474 बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई में चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुजीत मुर्मू ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया. इसके बाद आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों और विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर बनाए गए बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई. डॉ. सुजीत मुर्मू ने कहा कि पोलियो एक…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सलगाझरी में 28 वर्षीय विवाहिता सोनी देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है. बताया जा रहा है कि घटना के समय पति एक पार्टी में गए हुए थे, जबकि महिला अपने तीन बच्चों के साथ घर पर थी. बच्चों के सो जाने के बाद महिला ने यह कदम उठा लिया. देर रात जब पति देव कुमार शर्मा घर लौटे तो पत्नी को फंदे से लटका देखा. सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा. पति ने बताया कि…

Read More

सरायकेला: नगर क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान माने जाने वाले श्री जगन्नाथ रथ मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं. रविवार को मौसीबाड़ी परिसर में आयोजित श्री जगन्नाथ रथ मेला समिति की बैठक में सर्वसम्मति से मनोज कुमार चौधरी को लगातार 19वीं बार समिति का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया. बैठक में मेले के सफल आयोजन को लेकर व्यापक चर्चा की गई और समिति का पुनर्गठन भी किया गया. लगातार 19वीं बार अध्यक्ष चुने जाने पर मनोज कुमार चौधरी ने समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विश्वास वर्षों से मिले सहयोग और…

Read More

जामताड़ा: देश जहां तेजी से डिजिटल इंडिया की दिशा में आगे बढ़ रहा है, वहीं जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत शहरडाल पंचायत के रंगाडीह गांव के लोग आज भी कमजोर मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं. गांव में जिओ और एयरटेल दोनों कंपनियों का नेटवर्क बेहद कमजोर होने के कारण लोगों को सामान्य मोबाइल कॉल करने और इंटरनेट का उपयोग करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि घर के अंदर मोबाइल नेटवर्क लगभग नहीं के बराबर रहता है. बात करने के लिए लोगों को खुले स्थानों पर…

Read More

जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के दक्षिण बहाल गांव से 25 जून को लापता हुए एक नाबालिग को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है. नाबालिग गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बारासोली गांव से मिला. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है. थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि नाबालिग अपने बहन के घर दक्षिण बहाल गांव आया हुआ था. इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया. काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो उसके पिता ने नारायणपुर थाना में अपहरण…

Read More

जामताड़ा: जिले में बिना वैध पंजीकरण संचालित निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और पॉलीक्लिनिक पर अब स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा कसने जा रहा है. सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्र ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में केवल 21 निजी क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट ही विधिवत पंजीकृत हैं. इनके अलावा यदि कोई निजी स्वास्थ्य संस्थान मरीजों का इलाज करते हुए पाया जाता है, तो उसे अवैध माना जाएगा और उसके खिलाफ क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सिविल सर्जन ने कहा कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस केवल दवाओं की बिक्री और खरीद के लिए होता है. यदि…

Read More

जमशेदपुर: धतकीडीह स्थित मदर टेरेसा एडवांस्ड क्लिनिक में रविवार को तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर झामुमो नेता सरफराज हुसैन ने फीता काटकर अभियान की शुरुआत की और 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलाई. उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त भारत को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित नहीं रहना चाहिए. सरफराज हुसैन ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी छोटे बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं और स्वास्थ्य विभाग के इस…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड भाजपा के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा तख्त सचखंड श्री हजूर अबचलनगर साहिब से जुड़े प्रस्तावित ‘हजूर साहिब बिल-2026’ पर लिए गए फैसले का स्वागत किया है. सोमू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्णय लिया है कि बिल को विधानसभा में पेश करने से पहले सिख विद्वानों, विभिन्न जत्थेबंदियों और अन्य संबंधित पक्षों से व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा. इसके लिए एक विशेष समिति का भी गठन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि श्री हजूर साहिब सिखों की आस्था का प्रमुख केंद्र…

Read More

जामताड़ा: अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए कोर्ट रोड स्थित विधायक आवास के समीप से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर तथा एक गिट्टी लोडेड हाईवा को जब्त किया है. यह कार्रवाई जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो और माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार की मौजूदगी में संयुक्त रूप से की गई. जांच के दौरान संबंधित वाहन चालकों और मालिकों से बालू एवं गिट्टी परिवहन से जुड़े वैध चालान और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध कागजात के खनिजों का परिवहन करने वालों के…

Read More