इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जमशेदपुर: झारखंड भाजपा के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा तख्त सचखंड श्री हजूर अबचलनगर साहिब से जुड़े प्रस्तावित ‘हजूर साहिब बिल-2026’ पर लिए गए फैसले का स्वागत किया है.
सोमू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्णय लिया है कि बिल को विधानसभा में पेश करने से पहले सिख विद्वानों, विभिन्न जत्थेबंदियों और अन्य संबंधित पक्षों से व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा. इसके लिए एक विशेष समिति का भी गठन किया जाएगा.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
उन्होंने कहा कि श्री हजूर साहिब सिखों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, इसलिए उससे जुड़े किसी भी निर्णय में सिख समुदाय की राय लेना आवश्यक है. सतबीर सिंह सोमू ने इस संवेदनशील पहल के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सिख पंथ की गरिमा और अधिकारों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है.