- Kapali Water Crisis कपाली: भाभी होटल चौक का सरकारी चापानल बदहाल, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग
- Saraikela Nagar Panchayat सरायकेला: तीन महीने से वेतन के लिए तरस रहे सफाईकर्मी, दुर्गा पूजा से पहले नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
- Tata Motors Bonus 2026 जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 FTA की नई बहाली पर भी बनी सहमति
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीपहाड़ी गांव में सूने मकान में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात, महत्वपूर्ण दस्तावेज और घरेलू सामान समेत लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत थाना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार कालीपहाड़ी निवासी चायना देवी अपने परिवार के साथ रोजगार के सिलसिले में बाहर रहती हैं. वह 22 मई को अपने घर आई थीं और 26 मई को मकान में ताला लगाकर वापस चली गई थीं. शनिवार…
चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद में शनिवार को नगर परिषद के प्रशासक गोपी कृष्ण के निर्देश पर कार्यरत ड्राइवर, हेल्पर, इलेक्ट्रिशियन एवं प्लंबर के लिए विशेष सुरक्षा जागरूकता एवं कार्यस्थल अनुशासन प्रशिक्षण (टूल बॉक्स टॉक) का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण का संचालन नगर प्रबंधक एवं पर्यवेक्षक द्वारा किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कार्यस्थल पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम करना तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना था. इस दौरान कर्मचारियों को समय पर कार्यस्थल पर उपस्थित रहने, निर्धारित कार्य अवधि का पालन करने तथा कार्य के…
आदित्यपुर: नगर निगम के नवपदस्थापित नगर आयुक्त एजाज अनवर से शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरीय नेता एवं सिंहभूम सांसद के प्रतिनिधि केपी सोरेन ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं. मुलाकात के दौरान आदित्यपुर और गम्हरिया नगर निगम क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. विशेष रूप से गम्हरिया बाजार के विकास, वहां के दुकानदारों की समस्याओं और बाजार को अधिक व्यवस्थित बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में गम्हरिया बाजार…
खरसावां: क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस शनिवार को पूरी श्रद्धा, शांति और आपसी भाईचारे के माहौल में निकाला गया. विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्यों, युवाओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने जुलूस में भाग लिया. पारंपरिक मार्गों से निकले जुलूस के दौरान अखाड़ा दलों ने लाठी, डंडा और अन्य पारंपरिक युद्ध कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए आगे बढ़ा, जहां कई स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया. अखाड़ा समितियों के युवाओं ने अनुशासित ढंग से पारंपरिक करतब प्रस्तुत किए.…
जामताड़ा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की शुरुआत की जा रही है. इस संबंध में शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उपायुक्त आलोक कुमार ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी. उपायुक्त ने बताया कि 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे. मतदाताओं को यह प्रपत्र भरकर उस पर नवीनतम फोटो चिपकाते हुए हस्ताक्षर सहित संबंधित बीएलओ को जमा करना होगा. इस चरण में किसी भी मतदाता से कोई दस्तावेज नहीं लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रारूप…
आदित्यपुर: करीब 395.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन आदित्यपुर शहरी जलापूर्ति योजना वर्षों की देरी के कारण एक बार फिर चर्चा में है. तीन वर्षों में पूरी होने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का कार्य शुरू होने के लगभग आठ वर्ष बाद भी शहरवासियों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल सका है. इसे लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह समेत स्थानीय लोगों ने परियोजना की प्रगति, गुणवत्ता और जवाबदेही पर कई सवाल उठाए हैं. शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुरेन्द्र ने बताया कि परियोजना के तहत सीतारामपुर में 30 एमएलडी क्षमता…
चाईबासा: जिले में अवैध जंगल कटाई के खिलाफ वन विभाग का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में आनंदपुर वन विभाग की टीम ने गोइलकेरा प्रखंड के कोतरोगढ़ा गांव में छापेमारी कर लगभग 50 पीस साल लकड़ी के बोटे जब्त किए हैं. जब्त लकड़ियों की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है. वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कोतरोगढ़ा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अवैध रूप से साल के पेड़ों की कटाई कर लकड़ियों की तस्करी की जा रही है. सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान…
सरायकेला: शिक्षा के मंदिर में पारदर्शिता और निष्पक्षता की उम्मीद रखने वाले अभिभावकों व शिक्षकों के बीच एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. इस बार विवाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति को लेकर है. आरोप है कि प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) सरायकेला ने निष्पक्ष चयन प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए फिर से उन्हीं विवादित छवि वाले शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंप दी, जिनके नाम पहले भी चर्चाओं में रहे हैं. इससे न केवल खेल भावना पर सवाल उठे हैं, बल्कि शिक्षा विभाग की कार्यशैली भी कठघरे में आ गई है. शिक्षा…
सरायकेला: झारखंड सरकार के निर्देश तथा उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के आदेश के आलोक में शनिवार को समाहरणालय परिसर, सरायकेला- खरसावां से डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, जिला कृषि पदाधिकारी रोशन नीलकमल, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जिले के दोनों अनुमंडलों के लिए एक- एक कुल दो डिजिटल जागरूकता रथों को रवाना किया. यह अभियान किसानों तक कृषि एवं कृषि से संबद्ध विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू…
आदित्यपुर: थाना के नवनियुक्त प्रभारी अंजनी कुमार सिंह के स्वागत और सम्मान का सिलसिला लगातार जारी है. शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता सन्नी सिंह अपने सहयोगियों के साथ आदित्यपुर थाना पहुंचे और पारंपरिक झारखंडी गमछा तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर थाना प्रभारी का स्वागत किया. इस दौरान सन्नी सिंह ने थाना प्रभारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून- व्यवस्था बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है. उन्होंने अपराध नियंत्रण, सामाजिक सौहार्द और आम जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया. थाना…