इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सलगाझरी में 28 वर्षीय विवाहिता सोनी देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है. बताया जा रहा है कि घटना के समय पति एक पार्टी में गए हुए थे, जबकि महिला अपने तीन बच्चों के साथ घर पर थी. बच्चों के सो जाने के बाद महिला ने यह कदम उठा लिया.
देर रात जब पति देव कुमार शर्मा घर लौटे तो पत्नी को फंदे से लटका देखा. सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा. पति ने बताया कि पत्नी की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. वहीं सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
परिजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने की इच्छा जताई, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. मृतका के भाई ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जानकारी उन्हें भी नहीं है. घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रही है.