
जामताड़ा: अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए कोर्ट रोड स्थित विधायक आवास के समीप से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर तथा एक गिट्टी लोडेड हाईवा को जब्त किया है.


विज्ञापन
यह कार्रवाई जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो और माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार की मौजूदगी में संयुक्त रूप से की गई. जांच के दौरान संबंधित वाहन चालकों और मालिकों से बालू एवं गिट्टी परिवहन से जुड़े वैध चालान और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया.
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध कागजात के खनिजों का परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन और परिवहन में लगे लोगों के बीच हड़कंप मच गया है.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल






विज्ञापन
