- Kapali Water Crisis कपाली: भाभी होटल चौक का सरकारी चापानल बदहाल, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग
- Saraikela Nagar Panchayat सरायकेला: तीन महीने से वेतन के लिए तरस रहे सफाईकर्मी, दुर्गा पूजा से पहले नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
- Tata Motors Bonus 2026 जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 FTA की नई बहाली पर भी बनी सहमति
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70वीं जयंती गुरुवार को पूरे राज्य में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. मुख्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो स्टेडियम में किया गया, जहां कोल्हान के झामुमो विधायक, नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे. कार्यक्रम में सबसे पहले ईचागढ़ विधायक एवं स्व. सुधीर महतो की धर्मपत्नी सविता महतो, पुत्री स्नेहा महतो और परिवार के अन्य सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए. इसके बाद झामुमो नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें याद करते हुए झारखंड के शहीदों के सपनों का राज्य बनाने का संकल्प लिया.…
जामताड़ा: आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जामताड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों को दंगा नियंत्रण, उपद्रवी भीड़ को काबू करने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने और संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई का प्रशिक्षण दिया गया. इस मौके पर एसडीपीओ, सार्जेंट मेजर, पुलिस सार्जेंट समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून- व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता…
सरायकेला: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज-3 स्थित बोल बम पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स से गुजरात काम करने गए एक मजदूर की संदिग्ध मौत के बाद गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ. मृतक मजदूर साजू केसरी का शव गुजरात में फंदे से लटका हुआ मिला था. हालांकि परिजन इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर रहे हैं और पूरे मामले को साजिश तथा संदिग्ध मौत बता रहे हैं. मृतक मूल रूप से जमशेदपुर के बागबेड़ा का रहनेवाला था. उसका का शव जमशेदपुर पहुंचने के बाद गुरुवार को परिजन और स्थानीय लोग कंपनी गेट पर शव रखकर धरने पर बैठ गए. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष…
सरायकेला: सुरक्षित, नशामुक्त और अंधविश्वास मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से खरसावां पुलिस ने गुरुवार को साप्ताहिक हाट- बाजार में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और दुकानदारों को विभिन्न सामाजिक और कानूनी विषयों पर जागरूक किया गया. थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को बर्बाद कर देता है. शराब, गांजा, ब्राउन शुगर और अन्य मादक पदार्थ युवाओं को अपराध और विनाश की ओर…
सरायकेला: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर लोगों के बीच फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए गुरुवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. उन्होंने स्पष्ट किया कि SIR किसी का नाम मतदाता सूची से हटाने का अभियान नहीं है, बल्कि पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों को सुधारने और मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने की प्रक्रिया है. उपायुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया और विभिन्न राजनीतिक दलों के माध्यम से कई तरह की भ्रामक जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं, जिससे लोगों…
सरायकेला- खरसावां: जिले की सड़कें इन दिनों विकास की नहीं, बल्कि विनाश की कहानी बयां कर रही हैं. करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सड़कें समय से पहले टूट रही हैं, पुल क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और आए दिन होने वाले हादसों में लोगों की जान जा रही है. इसके बावजूद ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कहीं नजर नहीं आ रही है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर 30 टन क्षमता वाली सड़कों पर 100 से 150 टन तक भार लेकर दौड़ने वाले भारी वाहनों को संरक्षण कौन दे रहा है ? स्थानीय लोगों का आरोप है…
सरायकेला. जिले में भारी वाहनों के बढ़ते दबाव और कथित ओवरलोडिंग के कारण सड़क व्यवस्था गंभीर संकट में पहुंचती दिख रही है. सरायकेला-टाटा, सरायकेला-राजनगर, सरायकेला-चाईबासा और सरायकेला-खरसावां मार्गों की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार 30 टन क्षमता वाली सड़कों पर 100 से 150 टन तक भार लेकर भारी वाहन बेरोकटोक चल रहे हैं. आरोप है कि इन मार्गों पर श्री सीमेंट और रुंगटा माइंस से जुड़े भारी वाहनों का लगातार परिचालन हो रहा है, जिसके कारण सड़कें जगह-जगह से टूट चुकी हैं और…
जामताड़ा. जिले में आगामी मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. उपायुक्त आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं. प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस वर्ष मुहर्रम का पर्व 26 जून को मनाया जाएगा. हालांकि चांद दिखने के आधार पर तिथि में परिवर्तन संभव है. पर्व के दौरान विभिन्न अखाड़ों द्वारा ताजिया जुलूस, गाजे-बाजे एवं पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन को देखते हुए पूरे जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई…
जामताड़ा. जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरकादाहा गांव में बुधवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. मृतकों की पहचान 50 वर्षीय विनय सोरेन और 17 वर्षीय विश्वकर्मा टुडू के रूप में हुई है. वहीं शिवधान टुडू और राकेश मुर्मू गंभीर रूप से झुलस गए हैं. दोनों घायलों का इलाज जामताड़ा सदर अस्पताल में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चरकादाहा गांव में एक शादी…
गम्हरिया: राजद नेता अर्जुन यादव ने सुधा डेयरी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए ठेका मजदूर रवीन्द्र नाथ ठाकुर की मौत की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि प्रबंधन की लापरवाही और संवेदनहीनता के कारण एक मजदूर की जान चली गई. अर्जुन यादव ने बताया कि 19 जून को ड्यूटी के दौरान रवीन्द्र नाथ ठाकुर की अचानक तबीयत खराब हो गई थी. आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने के बजाय सीधे उनके जगन्नाथपुर स्थित घर भेज दिया. बाद में स्थिति गंभीर होने पर परिजन उन्हें ईएसआई अस्पताल…