इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
सरायकेला: सुरक्षित, नशामुक्त और अंधविश्वास मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से खरसावां पुलिस ने गुरुवार को साप्ताहिक हाट- बाजार में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और दुकानदारों को विभिन्न सामाजिक और कानूनी विषयों पर जागरूक किया गया.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को बर्बाद कर देता है. शराब, गांजा, ब्राउन शुगर और अन्य मादक पदार्थ युवाओं को अपराध और विनाश की ओर धकेलते हैं. उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और अवैध नशे के कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की.
अभियान के दौरान डायन प्रथा और अंधविश्वास जैसी सामाजिक कुरीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करना कानूनन अपराध है. अंधविश्वास के कारण कई निर्दोष महिलाओं को हिंसा और सामाजिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है. ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है.
सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया. दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई. पुलिस ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं, जिन्हें जागरूकता से रोका जा सकता है.
थाना प्रभारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज को जागरूक करना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. इसी उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं.
ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मददगार साबित होते हैं. अभियान के माध्यम से खरसावां पुलिस ने एक बार फिर नशामुक्ति, सामाजिक जागरूकता और सड़क सुरक्षा का मजबूत संदेश दिया.