Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चाईबासा: सोनुआ मॉडल स्कूल में अब इंटरमीडिएट (प्लस टू) की पढ़ाई भी शुरू हो गई है. इस अवसर पर बुधवार को ग्यारहवीं कक्षा में नामांकन लेने वाले नए छात्र-छात्राओं का समारोहपूर्वक स्वागत किया गया. स्कूल परिसर में केक काटकर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया. स्कूल प्रबंधन ने बताया कि अब सोनुआ प्रखंड और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. मॉडल स्कूल से मैट्रिक उत्तीर्ण विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य विद्यालयों से पास हुए छात्र-छात्राओं का भी नामांकन किया जा रहा है. …

Read More

चाईबासा: जिले के सोनुआ थाना के समीप स्थित मार्केट कॉम्प्लेक्स को आखिरकार नया जीवन मिलने जा रहा है. करीब एक दशक पहले बने इस मार्केट कॉम्प्लेक्स की सबसे बड़ी खामी यह थी कि दुकानों का मुख्य द्वार सड़क की ओर नहीं था. इसी कारण अधिकांश दुकानें उपयोग में नहीं आ सकीं और पूरा परिसर वर्षों तक अपनी उपयोगिता साबित नहीं कर पाया. अब जिला परिषद की पहल पर मार्केट कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया है. योजना के तहत दुकानों का प्रवेश द्वार सड़क की ओर खोला जाएगा, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को सीधा लाभ मिलेगा. साथ…

Read More

गढ़वा: जिले के केतार थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव के बिगहा टोला में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. घटना में दूल्हे के पिता समेत कई लोग घायल हो गए, जबकि आधा दर्जन से अधिक बराती वाहनों में तोड़फोड़ की गई. हालात ऐसे बने कि शादी की रस्में पूरी नहीं हो सकीं और बरात बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गई. जानकारी के अनुसार बिगहा टोला निवासी ददई पासवान की पुत्री खुशबू कुमारी की शादी पलामू जिले के ऊंटारी थाना क्षेत्र…

Read More

चाईबासा: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों और सहियाओं का सब्र अब जवाब दे चुका है. पिछले छह महीने से वेतन और मानदेय नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने चाईबासा सदर अस्पताल और चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. हड़ताल के कारण जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर सीधा असर पड़ रहा है और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हड़ताल के दौरान चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल की नर्स शोभा केरकेट्टा की तबीयत अचानक बिगड़ गई. हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी…

Read More

जामताड़ा: नगर क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी राहत भरी पहल की शुरुआत हुई है. नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता और समाजसेवी तरुण गुप्ता ने चुनावी वादे को पूरा करते हुए 24 घंटे नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी है. बुधवार शाम दुमका रोड स्थित शिव मंदिर प्रांगण से इस सेवा का शुभारंभ किया गया. इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाना और स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना है. नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को…

Read More

जामताड़ा: शहर के डीएन. हाई स्कूल परिसर में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक डे के अवसर पर हॉकी जामताड़ा और जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में चित्रांकन, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र- छात्राओं और खिलाड़ियों में खेल भावना विकसित करना तथा उन्हें खेलों के प्रति जागरूक करना था. हॉकी झारखंड एवं झारखंड स्टेट रेसलिंग एसोसिएशन के निर्देश तथा जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के करीब 90 छात्र- छात्राओं और खिलाड़ियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने खेल, ओलंपिक मूल्यों और…

Read More

सरायकेला: जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण और परिवहन पर अब प्रशासन का शिकंजा और कसने वाला है. उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की मौजूदगी में बुधवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए. बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि एनजीटी अवधि के दौरान नदी तल से किसी भी प्रकार का अवैध बालू खनन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके लिए संबंधित विभागों को सतत निगरानी रखने और…

Read More

सरायकेला: डीसी कार्यालय के समीप बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सहायक शिक्षिका सुलेखा महतो की मौत अब केवल एक सड़क दुर्घटना भर नहीं रह गई है. इस घटना ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और संवेदनहीनता पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के अनुसार सुलेखा महतो को करीब चार महीने पहले ही विद्यालय आवंटित हो जाना चाहिए था, लेकिन विभागीय स्तर पर उन्हें अब तक किसी स्कूल में पदस्थापित नहीं किया गया था. जबकि जिले के अधिकांश सहायक शिक्षकों को विद्यालय आवंटन मिल चुका था. विद्यालय नहीं मिलने के कारण उन्हें नियमित रूप से जिला…

Read More

जमशेदपुर: लगभग 1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े चर्चित मामले में आरोपियों को एक बार फिर न्यायालय से बड़ा झटका लगा है. द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जमशेदपुर ने आरोपी सचिदानंद प्रसाद और सुरेश प्रसाद द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका को दूसरी बार खारिज कर दिया है. मामला मानगो स्थित एनएच डिमना- पारडीह रोड पर अवस्थित एलीट हॉस्पिटल, वर्तमान स्पंद हॉस्पिटल के पूर्व निदेशकों पर लगाए गए गंभीर आरोपों से जुड़ा है. आरोप है कि दोनों ने शहर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार गुप्ता के साथ लगभग 1 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की.…

Read More

जामताड़ा: जिला अंतर्गत मिहिजाम शहर अंबेडकर नगर मोहल्ले में बुधवार उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब एक घर के आंगन में करीब पांच फीट लंबा जहरीला इंडियन  कोबरा (नाग) दिखाई दिया. अचानक सांप दिखने से इलाके में दहशत फैल गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए.सूचना मिलने पर सर्प रेस्क्यू टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद नाग को सुरक्षित पकड़ लिया. मिली जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर निवासी शशि राम बुधवार सुबह अपने कमरे से निकलकर स्नान करने के लिए कुएं की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर घर के…

Read More