- Kapali Water Crisis कपाली: भाभी होटल चौक का सरकारी चापानल बदहाल, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग
- Saraikela Nagar Panchayat सरायकेला: तीन महीने से वेतन के लिए तरस रहे सफाईकर्मी, दुर्गा पूजा से पहले नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
- Tata Motors Bonus 2026 जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 FTA की नई बहाली पर भी बनी सहमति
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से सरायकेला चैंबर ऑफ कॉमर्स 1 जुलाई से 15 जुलाई तक 15 दिवसीय योग, औषधि दर्शन एवं नशा मुक्ति अभियान आयोजित करेगा. यह शिविर प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से 7:00 बजे तक मारवाड़ी धर्मशाला, सरायकेला में आयोजित होगा. शिविर का संचालन प्रसिद्ध योग शिक्षक एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ वैद्य किशोर मिश्रा करेंगे. प्रतिभागियों को योगाभ्यास, प्राणायाम, औषधीय पौधों की उपयोगिता, प्राकृतिक चिकित्सा तथा नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी जाएगी. अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक…
सरायकेला: सहायक शिक्षिका सुलेखा महतो की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न शिक्षा विभाग की ओर से कोई विस्तृत स्पष्टीकरण सामने आया है और न ही शिक्षक संघ की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है. ऐसे में पूरे मामले को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं. जानकारी के अनुसार, सुलेखा महतो पिछले करीब चार महीनों से चाईबासा से सरायकेला जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय उपस्थिति दर्ज कराने आती थीं. चर्चा है कि इस दौरान उनकी किसी विद्यालय में प्रतिनियुक्ति नहीं हुई थी. यदि यह तथ्य सही है, तो सवाल उठता…
सरायकेला: जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में गैस गोदाम रोड स्थित भाभी होटल चौक के पास जर्जर सड़क एक बार फिर हादसे की वजह बन गई. शुक्रवार सुबह बांस लादकर जा रहा एक मालवाहक टेंपो जैसे ही सड़क पर बने गहरे गड्ढे में पहुंचा, उसका संतुलन बिगड़ गया और अगला पहिया ऊपर उठने से पूरा वाहन लगभग सीधा खड़ा हो गया. यह नजारा देखकर आसपास मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली. राहत की बात यह रही कि चालक समेत किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं…
सरायकेला: जिस मोबाइल के हमेशा के लिए खो जाने की उम्मीद लोग छोड़ चुके थे, उसे सरायकेला-खरसावां पुलिस ने खोजकर उसके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की पहल पर चलाए जा रहे ‘डिवाइस’ अभियान के तहत जून माह में 35 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए गए. इस पहल से आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए संचालित ‘डिवाइस’ अभियान लगातार सफल साबित हो रहा है. अभियान के तहत केंद्रीय…
जामताड़ा: जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली को लेकर उपायुक्त सह जिला समुचित प्राधिकारी (पीसी एंड पीएनडीटी) आलोक कुमार ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है. उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक में उन्होंने अल्ट्रासाउंड केंद्रों से जुड़े मामलों में गंभीर लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जानकारी ली और केंद्रवार लाइसेंस अवधि की समीक्षा की. समिति के समक्ष आए 03 आवेदनों (02 नवीनीकरण एवं 01 नया आवेदन) की समीक्षा के दौरान यह पाया…
सरायकेला: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए खरसावां पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक दुशरु बानसिंह के नेतृत्व में खरसावां थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया और चांदनी चौक में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. फ्लैग मार्च में खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी, जवान और सार्जेंट मेजर शामिल हुए. मार्च विभिन्न प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा, जहां लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई. चांदनी चौक में आयोजित मॉक…
सरायकेला: जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और बढ़ती मौतों को लेकर जनाक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है. अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता जलेश कवि ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग समेत जिले की जर्जर सड़कों की बदहाली पर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों में हजारों लोग सड़क हादसों में जान गंवा चुके हैं, लेकिन सड़कों की स्थिति में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है. सरायकेला-टाटा, सरायकेला-चाईबासा समेत कई प्रमुख मार्ग गड्ढों, उखड़ी सड़कों और खराब निर्माण गुणवत्ता के कारण दुर्घटनाओं का केंद्र बन चुके हैं. बरसात के मौसम में हालात…
जामताड़ा: जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उपायुक्त सह जिला समुचित प्राधिकारी (पीसी एंड पीएनडीटी) आलोक कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई है. पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत आयोजित जिला सलाहकार समिति की बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस और नियमों के पालन में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई. बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों के तीन आवेदनों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि निर्धारित प्रक्रिया का सही ढंग से पालन नहीं किया गया है. इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि लाइसेंस नवीनीकरण के आवेदन समय पर लिए जाएं और केंद्रों को पूर्व…
जामताड़ा: मुहर्रम 2026 के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जामताड़ा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूरी तरह अलर्ट मोड में है. विद्युत कार्यपालक अभियंता अभिषेक आनंद के निर्देश पर जिले के विभिन्न संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष ड्यूटी व्यवस्था लागू की गई है. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जामताड़ा और मिहिजाम क्षेत्र के कुल 28 स्थानों पर सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता और मानव दिवस कर्मियों की तैनाती की गई है. इनमें नियंत्रण कक्ष, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, सुभाष चौक, राजाबाड़ी, श्रीरामपुर, नारायणपुर, नाला बाजार, फतेहपुर बाजार, बामनडीहा, भागनाडीह और कुंडहित बाजार सहित कई प्रमुख स्थल…
सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन और भंडारण को लेकर इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार- झारखंड में प्रकाशित समाचार के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. उपायुक्त के निर्देश पर गुरुवार को जिला खनन विभाग और गम्हरिया अंचल कार्यालय की संयुक्त टीम ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा बालू घाट में औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान किसी भी घाट पर अवैध उत्खनन होता नहीं पाया गया. हालांकि जांच के क्रम में वाहन संख्या JH05AG- 2259 बिना वैध परिवहन चालान के बालू परिवहन करते पकड़ा गया. प्रशासन ने वाहन को मौके पर जब्त कर आदित्यपुर थाना के सुपुर्द कर दिया…