- Kapali Water Crisis कपाली: भाभी होटल चौक का सरकारी चापानल बदहाल, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग
- Saraikela Nagar Panchayat सरायकेला: तीन महीने से वेतन के लिए तरस रहे सफाईकर्मी, दुर्गा पूजा से पहले नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
- Tata Motors Bonus 2026 जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 FTA की नई बहाली पर भी बनी सहमति
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में गुरुवार को बड़ा कदम उठाया गया. विधायक जगत माझी की पहल पर उपायुक्त मनीष कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने गुदड़ी, लोढ़ाई, बेड़ाकायम, गिरू और टोमडेल क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. विधायक जगत माझी ने कहा कि गुदड़ी क्षेत्र जल्द ही विकास की पटरी पर दौड़ेगा. उन्होंने क्षेत्र में नेटवर्क समस्या को गंभीर बताते हुए इसके स्थायी समाधान का भरोसा दिलाया. दौरे के दौरान उपायुक्त ने गुदड़ी और लोढ़ाई के विद्यालयों में 50- 50 बेड के छात्रावास निर्माण, विद्यालयों की…
जामताड़ा: मोहर्रम पर्व को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शुक्रवार को जिले भर में 83 अनुज्ञप्ति प्राप्त अखाड़ों का भव्य जुलूस निकाला जाएगा. जामताड़ा सदर प्रखंड क्षेत्र में 13 अखाड़ों को जुलूस निकालने की अनुमति दी गई है. मोहर्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से ताजिया, निशान और पारंपरिक अखाड़ा दल जुलूस में शामिल होंगे. जुलूस के दौरान पारंपरिक शौर्य प्रदर्शन और युद्धकला का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा. पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त…
सरायकेला: पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर सीनी ओपी पुलिस ने गुरुवार को विद्यालयों के आसपास विशेष छापामारी अभियान चलाया. ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई दुकानों की जांच कर दुकानदारों को तंबाकू, गुटखा, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं करने की सख्त चेतावनी दी. अभियान के दौरान दुकानदारों को तंबाकू नियंत्रण कानून 2003 की जानकारी दी गई और नियमों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई. पुलिस ने कहा कि स्कूलों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए गंभीर खतरा है.…
सरायकेला: जामवंती डेरी फार्म हाउस में गुरुवार को एक गिर- पोंगनुरु नस्ल की गाय ने स्वस्थ बछिया को जन्म दिया. बछिया के जन्म के बाद फार्म हाउस में खुशी का माहौल है, लेकिन उसकी अनोखी पूंछ लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. डेरी फार्म के संचालक एवं समाजसेवी राजेश साहू ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले राजस्थान के गंगानगर से उच्च नस्ल की गाय लाई गई थी और वैज्ञानिक पद्धति से उसका कृत्रिम गर्भाधान कराया गया था. गुरुवार सुबह गाय ने एक स्वस्थ बछिया को जन्म दिया. बछिया की पूंछ सामान्य बछड़ों से अलग दिखाई देने…
जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई. आग लगते ही मिल परिसर में अफरा- तफरी मच गई, लेकिन कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कर्मचारियों के सहयोग से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. बताया जा रहा है कि आग बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि आग से कुछ विद्युत उपकरणों को नुकसान…
सरायकेला: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त, जवाबदेह तथा जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की व्यापक समीक्षा करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं, अस्पतालों की कार्यप्रणाली, आधारभूत सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की…
सरायकेला: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर पंचायत सरायकेला द्वारा नगर पंचायत सभागार में भव्य लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फुटपाथी दुकानदारों, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों एवं नगरवासियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की उपलब्धियों को साझा करना तथा छोटे व्यवसायियों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने छोटे व्यवसायियों और फुटपाथी दुकानदारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव…
सरायकेला: झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं ईचागढ़ के पूर्व विधायक स्व. सुधीर महतो की 70वीं जयंती गुरुवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. झामुमो सरायकेला नगर समिति की ओर से सांसद जोबा माझी के संसदीय कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती ने कहा कि स्व. सुधीर महतो झारखंड आंदोलन के सशक्त योद्धा और जनभावनाओं के सच्चे प्रतिनिधि थे. वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उनके संघर्ष, त्याग और जनसेवा को याद करते…
सरायकेला: कुचाई प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन ने निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन की जानकारी देते हुए मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया. प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर दैयतारी लेंका और गौतम नारायण सरदार ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन, घर-घर सत्यापन और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि BLA-2 निर्वाचन प्रक्रिया की…
जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान बिरसानगर रोड नंबर-3 निवासी 33 वर्षीय सावन कर्मकार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि घटना से पहले वह अपनी महिला मित्र से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था. जानकारी के अनुसार, सावन और एक महिला के बीच लंबे समय से संबंध थे. दोनों पहले से विवाहित थे और उनके बच्चे भी हैं. पिछले कुछ समय से दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था. गुरुवार देर रात भी इसी मुद्दे पर बातचीत…