
आदित्यपुर: नगर निगम के नवपदस्थापित नगर आयुक्त एजाज अनवर से शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरीय नेता एवं सिंहभूम सांसद के प्रतिनिधि केपी सोरेन ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.


मुलाकात के दौरान आदित्यपुर और गम्हरिया नगर निगम क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. विशेष रूप से गम्हरिया बाजार के विकास, वहां के दुकानदारों की समस्याओं और बाजार को अधिक व्यवस्थित बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया.
बैठक में गम्हरिया बाजार में दुकानदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग निर्माण के प्रस्ताव पर गंभीर चर्चा हुई. नगर आयुक्त एजाज अनवर ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया.
केपी सोरेन ने कहा कि नगर आयुक्त एजाज अनवर एक अनुभवी और कुशल प्रशासक हैं. उनके नेतृत्व में आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र की विकास योजनाओं को नई गति मिलेगी तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा.
वहीं नगर आयुक्त एजाज अनवर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के समग्र और सुनियोजित विकास के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा तथा लंबित विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी.
Edited By Sarita






