
आदित्यपुर: थाना के नवनियुक्त प्रभारी अंजनी कुमार सिंह के स्वागत और सम्मान का सिलसिला लगातार जारी है. शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता सन्नी सिंह अपने सहयोगियों के साथ आदित्यपुर थाना पहुंचे और पारंपरिक झारखंडी गमछा तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर थाना प्रभारी का स्वागत किया.


इस दौरान सन्नी सिंह ने थाना प्रभारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून- व्यवस्था बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है. उन्होंने अपराध नियंत्रण, सामाजिक सौहार्द और आम जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया.
थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है. उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की.
इस अवसर पर रोबिन हांसदा, राजू गोप, निखिल राज, राजू सिंह सरदार, सुकुमार घोष, रविकांत ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान पुलिस और समाज के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर भी चर्चा की गई.
Edited By Sarita






