- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: जिले में बिजली और पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आह्वान पर आयोजित इस आंदोलन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने किया. प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने खाली मटके फोड़कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया. आक्रोश प्रदर्शन में मुख्य रूप से धनबाद विधायक राज सिन्हा और भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज सिंह शामिल हुए. इस दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर बिजली और पेयजल व्यवस्था को लेकर जमकर निशाना साधा. धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बंधुगोड़ा हरि मंदिर के समीप सड़क पर बना स्पीड बंपर अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरे का कारण बन गया है. बंपर टूट जाने के कारण उसके अंदर लगी लोहे की रॉड बाहर निकल आई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के बीच बने इस बंपर का निर्माण बिजली के पोल लगाकर किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य सही तरीके से नहीं होने के कारण कुछ ही समय में बंपर जर्जर हो गया. अब स्थिति यह है कि बंपर…
सरायकेला: टाटा- कांड्रा- सरायकेला मुख्य मार्ग के दोनों ओर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है. उपायुक्त ने गम्हरिया अंचल कार्यालय और आदित्यपुर नगर निगम को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है. आदेश जारी होने के बाद मंगलवार से प्रशासनिक टीम ने संबंधित क्षेत्रों में कार्रवाई शुरू कर दी है. जारी निर्देश के अनुसार गम्हरिया बाजार, एनआईटी गेट नंबर-2, आजाद पार्क और प्रभात पार्क के आसपास हुए अतिक्रमण को हटाने पर विशेष जोर दिया गया है. प्रशासन की टीम संबंधित इलाकों में पहुंचकर लोगों को समय रहते स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील कर…
जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा अवध डेंटल कॉलेज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां दो बाइकों की आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई. सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है. उनकी…
जामताड़ा: जिले के गोविंदपुर- साहिबगंज नेशनल हाईवे पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया, जिससे लंबे समय तक आवागमन बाधित रहा. जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया गांव के समीप तेज रफ्तार ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दुधानी गांव निवासी करीब 50 वर्षीय राजा मणि मंडल की मौके पर ही…
सरायकेला: जिले में धान बिक्री का भुगतान नहीं मिलने से किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली. मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य के नेतृत्व में दर्जनों किसान जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंचे और फरवरी माह में बेची गई धान की राशि अब तक नहीं मिलने पर विरोध जताया. किसानों ने कहा कि महीनों बीत जाने के बावजूद भुगतान नहीं होने से उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह प्रभावित हो गई है. किसानों का कहना था कि अब खरीफ खेती और धान बुवाई का समय शुरू हो चुका है, लेकिन धान बिक्री की रकम नहीं मिलने के कारण खाद,…
जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित शांति निकेतन मिडल एंड हाई स्कूल परिसर में शकुंतला हिंदी साहित्य एवं सांस्कृतिक दर्पण मंच के तत्वावधान में भव्य कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें रांची और जमशेदपुर से पहुंचीं कवयित्रियों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. पूरे कार्यक्रम के दौरान साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों की गूंज सुनाई दी. कार्यक्रम का संचालन मंच की संस्थापक कवयित्री अंकिता सिन्हा ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना से हुई, जिसकी प्रस्तुति वीणा पांडेय भारती ने दी. इसके…
सरायकेला: राजनगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी और आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में पहल तेज कर दी है. इसी कड़ी में मंगलवार को राजनगर थाना परिसर में थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा की अध्यक्षता में क्षेत्र के व्यापारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में सोना- चांदी व्यवसायी, दवा दुकानदार, पेट्रोल पंप संचालक समेत अन्य बड़े व्यापारी शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस एवं व्यवसायियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था. थाना प्रभारी…
चाईबासा: जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में हुए तीरकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले का खुलासा मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बहामन टूटी ने किया. उल्लेखनीय है कि झींकपानी थाना क्षेत्र के टंकी बांदा के पास बेतिया निवासी चुइया बिरुली (60) को पुराने विवाद के कारण आरोपी भगवान बिरुली उर्फ दोपे ने धनुष से तीर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मामले में घायल के फर्द बयान के आधार पर झींकपानी थाना कांड…
सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को 22 दिवसीय विशेष सफाई अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में शुरू हुए इस अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश भी शामिल हुए. अभियान के दौरान नगर पंचायत कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश दिया. जानकारी के अनुसार यह विशेष सफाई अभियान नगर पंचायत के सभी वार्डों में चलाया जाएगा. प्रत्येक वार्ड में दो-दो दिनों तक विशेष सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई, कचरा उठाव, सड़क किनारे जमा गंदगी की…