इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
चाईबासा: जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में हुए तीरकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले का खुलासा मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बहामन टूटी ने किया.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि झींकपानी थाना क्षेत्र के टंकी बांदा के पास बेतिया निवासी चुइया बिरुली (60) को पुराने विवाद के कारण आरोपी भगवान बिरुली उर्फ दोपे ने धनुष से तीर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मामले में घायल के फर्द बयान के आधार पर झींकपानी थाना कांड संख्या 17/26 दिनांक 10 मई 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया.
विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भगवान बिरुली उर्फ दोपे (39) को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी चिड़िया पहाड़ी, थाना झींकपानी का निवासी है.
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पुराने रंजिश के कारण उसने हत्या की नीयत से तीर-धनुष से हमला किया था. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीर-धनुष भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है.
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी राजकुमार जेयाराजू, एसडीपीओ बहामन टूटी, पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन मिश्रा, सहायक अवर निरीक्षक दीपक कुमार मोहंती समेत झींकपानी थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.