सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के नुवागांव में मंगलवार शाम सड़क निर्माण कार्य से लौट रहे एक मुंशी की बाइक अचानक स्किट कर गई. हादसे में बाइक सवार सड़क निर्माण कार्य के मुंशी शबीर हुसैन (38) गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल मुंशी खरसावां प्रखंड के बेहरासाई का निवासी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे तत्काल सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है.


मिली जानकारी के अनुसार, सरायकेला प्रखंड के नुवागांव में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. शबीर हुसैन इस निर्माण कार्य में मुंशी के रूप में कार्यरत हैं. मंगलवार को भी वह प्रतिदिन की तरह निर्माण कार्य का जायजा लेने कार्यस्थल पर पहुंचे थे. कामकाज का जायजा लेने के बाद वह बाइक से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान शाम करीब पांच बजे अचानक उनकी बाइक स्किट कर गई और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं.
घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायल मुंशी को सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है. हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति स्थिर है.
प्रमोद सिंह (संपादक)

