इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को 22 दिवसीय विशेष सफाई अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में शुरू हुए इस अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश भी शामिल हुए. अभियान के दौरान नगर पंचायत कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश दिया.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह विशेष सफाई अभियान नगर पंचायत के सभी वार्डों में चलाया जाएगा. प्रत्येक वार्ड में दो-दो दिनों तक विशेष सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई, कचरा उठाव, सड़क किनारे जमा गंदगी की सफाई और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ किया जाएगा. अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना भी है.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि सरायकेला को स्वच्छ और सुंदर बनाना नगर पंचायत की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल 22 दिनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगे भी लगातार सभी वार्डों में सफाई कार्य जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चाहती है कि सरायकेला राज्य के स्वच्छ नगरों में अपनी अलग पहचान बनाए. इसके लिए केवल प्रशासनिक प्रयास काफी नहीं होंगे, बल्कि आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है. उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और नगर पंचायत का सहयोग करने की अपील की.
वहीं अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने लोगों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर और दुकान के बाहर डस्टबिन रखना अनिवार्य होना चाहिए ताकि कचरा सड़क और नालियों में न फैले. अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि जो दुकानदार अपने प्रतिष्ठान के बाहर डस्टबिन नहीं रखेंगे, उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी.
अभियान के दौरान नगर पंचायत की टीम ने कई स्थानों पर सफाई कार्य शुरू किया. अधिकारियों ने लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा नियमित रूप से नगर पंचायत के कचरा वाहन में ही कचरा देने की सलाह दी. आने वाले दिनों में अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.
नगर पंचायत प्रशासन का मानना है कि आम जनता के सहयोग से सरायकेला को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त शहर बनाने का लक्ष्य जल्द पूरा किया जा सकेगा. अभियान की शुरुआत के साथ ही शहरवासियों में भी उत्साह देखने को मिला और लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया.