- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत लकड़ाकोचा मोड़ के समीप मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते- होते टल गया. जानकारी के अनुसार बंगाल नंबर की एक आल्टो कार चाईबासा से टाटा की ओर जा रही थी. इसी दौरान लकड़ाकोचा मोड़ पर चालक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई. घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जान-माल की…
सरायकेला: जिले के कपाली स्थित उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय में पेयजल व्यवस्था की बदहाली अब छात्रों की सुरक्षा पर भारी पड़ने लगी है. विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र- छात्राएं साफ पानी के लिए रोजाना स्कूल की चारदीवारी फांदने को मजबूर हैं. हैरानी की बात यह है कि लंबे समय से समस्या बने रहने के बावजूद अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है. जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में पानी की व्यवस्था तो है, लेकिन छात्रों का आरोप है कि स्कूल में आने वाला पानी गंदा और पीने योग्य नहीं है. इसी कारण बच्चे स्कूल के बाहर…
रामगढ़: थाना क्षेत्र के परसोतीया के समीप सोमवार को एक युवक को गोली मार दिए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घायल युवक की पहचान अंकित यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल अंकित यादव को रामगढ़ पुलिस की मदद से तत्काल इलाज के लिए रामगढ़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही…
जामताड़ा: उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्याह्न भोजन) योजना को लेकर सोमवार को जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए. बैठक में जानकारी दी गई कि जिले के सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना संचालित है, लेकिन कुल नामांकित छात्रों की तुलना में अप्रैल माह में बच्चों की उपस्थिति और आच्छादन अपेक्षाकृत कम पाया गया. इस पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने विद्यालयों में बच्चों की कम…
चाईबासा: जिले के मनोहरपुर प्रखंड के कमारबेड़ा स्थित शिव मंदिर में गर्भगृह के पुनर्निर्माण को लेकर सोमवार को विधि- विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा- अर्चना के बीच मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की मौजूदगी में भूमि पूजन संपन्न हुआ. मंदिर के पुजारी महेश दाश ने वैदिक रीति- रिवाज के अनुसार पूजा- अर्चना कर निर्माण कार्य के सफल संचालन की कामना की. इस दौरान भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा की गई और श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया. मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि पुराने गर्भगृह के…
जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आरडी टाटा गोलचक्कर के समीप सोमवार देर शाम एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. जानकारी के अनुसार ऑटो साकची से टाटानगर स्टेशन की ओर जा रही थी. इसी दौरान आरडी टाटा गोलचक्कर के पास अचानक एक स्कूटी ऑटो के सामने आ गई. स्कूटी को बचाने के प्रयास में चालक का ऑटो से नियंत्रण हट गया और वाहन बीच सड़क पर पलट गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर में सोमवार को स्वास्थ्य व्यवस्था और निजी अस्पतालों से जुड़ा एक बेहद मार्मिक मामला सामने आया, जिसने मानवता और सिस्टम दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण एक मासूम बच्चे की मौत हो गई. घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है. आदित्यपुर स्थित साई नर्सिंग होम के बाहर एक आदिवासी दंपत्ति अपने दुधमुंहे बच्चे को लेकर रोते- बिलखते नजर आए. इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष अनिल पासवान ने जब परिजनों से बातचीत की तो उन्होंने…
सरायकेला: जिले के महत्वपूर्ण चौका- कांड्रा मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर जनआक्रोश बढ़ता जा रहा है. आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और ईचागढ़ के पूर्व विधायक प्रत्याशी हरे लाल महतो ने सड़क की बदहाल स्थिति पर सरकार और सड़क निर्माण एजेंसी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो आम जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा. सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में हरे लाल महतो ने कहा कि चौका- कांड्रा मार्ग केवल ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि सरायकेला- खरसावां और…
आदित्यपुर: सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन की ओर से आदित्यपुर स्थित सुवर्णरेखा भवन प्रेक्षागृह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘वर्षवरण’ का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कविगुरु रबिद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन और ‘वंदे मातरम्’ गीत के साथ किया गया. समारोह में सुवर्णरेखा परियोजना के अधिकारी सुबोध शरण सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में एसोसिएशन के महासचिव विश्वनाथ घोष ने स्वागत भाषण दिया. इसके बाद संस्था के पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और पदाधिकारियों ने संक्षिप्त संबोधन किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत समृद्धि नंदी और उनकी टीम के उद्घाटन गीत से…
जामताड़ा: जिले में रक्त की कमी को दूर करने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच जामताड़ा शाखा द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. दोपहर 2 बजे शुरू हुए इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लेकर रक्तदान किया और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया. कार्यक्रम में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची…