- Jamtara Dead Body Recovered जामताड़ा: मिहिजाम रोड के बंद घर से सड़ा-गला शव बरामद, दुर्गंध से चला पता
- Kapali Water Crisis कपाली: भाभी होटल चौक का सरकारी चापानल बदहाल, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग
- Saraikela Nagar Panchayat सरायकेला: तीन महीने से वेतन के लिए तरस रहे सफाईकर्मी, दुर्गा पूजा से पहले नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
आदित्यपुर: थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार से मंगलवार को आदित्यपुर गम्हरिया विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने किया. इस दौरान समिति की ओर से थाना प्रभारी का बुके और शॉल भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. मुलाकात के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने अंजनी कुमार की कार्यशैली पर विश्वास जताते हुए कहा कि आदित्यपुर जैसे सामाजिक और औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए एक अनुभवी अधिकारी की नियुक्ति हुई है. उन्होंने इसके लिए पुलिस अधीक्षक का…
सरायकेला: चांडिल अनुमंडल को जिला मुख्यालय सरायकेला से जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रही है. सड़क जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे हर दिन हजारों लोगों का सफर जोखिम भरा बन गया है. वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. चिंता की बात यह है कि करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित मानीकुई स्थित स्वर्णरेखा नदी पर बना नया पुल भी अब क्षतिग्रस्त होने लगा है. पुल पर कई स्थानों पर सड़क उखड़ चुकी है और लोहे…
जमशेदपुर: खुद को आदिवासी हितों की आवाज बताने वाले दिनकर कच्छप एक बार फिर चर्चा में हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार देर रात बिष्टुपुर थाना पुलिस ने उन्हें एक गैर जमानती वारंट के मामले में गिरफ्तार किया है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी. उपलब्ध पुलिस अभिलेखों के अनुसार दिनकर कच्छप के खिलाफ जमशेदपुर के विभिन्न थानों में कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें बिष्टुपुर, सीतारामडेरा, गोलमुरी, मानगो (एमजीएम) और बिष्टुपुर थाना क्षेत्र से संबंधित मामले शामिल हैं. दर्ज मामलों में भारतीय दंड संहिता (IPC), भारतीय न्याय संहिता…
कांड्रा: सरायकेला- खरसावां जिले में फरार वारंटियों और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कांड्रा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने डकैती मामले के लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अमर प्रमाणिक उर्फ “यमराज” को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी कांड्रा थाना कांड संख्या 25/22 में नामजद था और डकैती के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह हर बार बच निकलने में सफल हो जाता था. कांड्रा थाना प्रभारी…
राजनगर: हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग पर तेलाई गांव के समीप मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले स्कूटी सवार की पहचान हो गई है. मृतक की पहचान 63 वर्षीय लक्ष्मण चाम्पिया के रूप में हुई है. वह पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र के पड़ासा गांव के निवासी थे. जानकारी के अनुसार लक्ष्मण चाम्पिया अपनी माएस्ट्रो स्कूटी (JH05AS1471) से चाईबासा की ओर से जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर जा रहे थे. इसी दौरान राजनगर थाना क्षेत्र के तेलाई गांव के पास सड़क किनारे खड़ी एक 407 वाहन से उनकी स्कूटी पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार…
गम्हरिया: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मोतीनगर में वन विभाग की जमीन पर कथित अवैध खटाल को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है. पत्रकार सुनील गुप्ता और उनके पुत्र के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद शुरू हुआ मामला अब वन विभाग की संभावित कार्रवाई तक पहुंच गया है. यदि विभाग ने बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया तो इसका असर केवल एक खटाल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आसपास रहने वाले दर्जनों गरीब आदिवासी परिवार भी इसकी चपेट में आ सकते हैं. बताया जा रहा है कि पत्रकार के साथ मारपीट की घटना के बाद…
पाकुड़: शहर के हाटपाड़ा सब्जी बाजार में मानवता का फायदा उठाकर ठगी करने की कोशिश का मामला सामने आया है. एक युवती ने अपनी मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर एक सब्जी दुकानदार से मोबाइल के जरिए ₹3500 ट्रांसफर कराने का अनुरोध किया. बदले में उसने नकद राशि तुरंत देने का भरोसा दिया, लेकिन पैसे ट्रांसफर होते ही वह वहां से भागने लगी. जानकारी के अनुसार, सब्जी विक्रेता वरुण शाह ने युवती की बात पर भरोसा करते हुए उसके बताए मोबाइल नंबर पर ₹3500 ऑनलाइन भेज दिए. कुछ देर बाद जब नकद राशि लेने की बारी आई…
जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर स्थित महावीर कॉलोनी रोड नंबर-15 में सोमवार शाम दो पड़ोसी परिवारों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. मारपीट की इस घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए, जिनमें पति- पत्नी और उनका नाबालिग पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जबकि दो नाबालिग बेटियों को भी चोटें आई हैं. घायलों की पहचान महावीर कॉलोनी निवासी उमेश कुमार वर्मा (46), उनकी पत्नी उषा देवी (40), पुत्र गोपाल कुमार वर्मा (14) तथा बेटियां गुनगुन (16) और…
बोकारो: जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जहां तेलो गांव स्थित बुधुबांध के पास लगे जियो टावर पर एक होमगार्ड जवान अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर चढ़ गया. करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम से इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बना रहा. जानकारी के अनुसार, सिद्धि निवासी प्रेम कुमार कोइरी का तेलो गांव की एक युवती से पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था. स्थानीय लोगों का दावा है कि युवती को होमगार्ड की नौकरी दिलाने में भी प्रेम कुमार ने काफी…
राजनगर: सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह टाटा- चाईबासा मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई. हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब एक 407 वाहन और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद घायल युवक करीब 45 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी. इससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली. बाद में ग्रामीणों की मदद…