Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सुपौल: जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही वार्ड संख्या-4 स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई. टावर पर चढ़ी महिला की पहचान मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र निवासी गुड्डी देवी के रूप में हुई है. महिला का आरोप है कि करीब 10 वर्ष पहले उसका मोतीपुर…

Read More

जामताड़ा: जिले के पॉपुलर नर्सिंग होम में संचालित अल्ट्रासोनोग्राफी केंद्र को सील किए जाने का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है. सामने आई जानकारी के अनुसार केंद्र संचालक ने लाइसेंस नवीनीकरण के लिए 20 अप्रैल 2026 को ही सिविल सर्जन कार्यालय में आवेदन जमा कर दिया था, लेकिन करीब 60 दिनों तक उस आवेदन पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया. इसके बाद केंद्र को सील कर दिया गया, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक पॉपुलर नर्सिंग होम ने निर्धारित समय के भीतर नवीनीकरण के लिए आवेदन दिया था. सिविल…

Read More

समस्तीपुर: जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना रेक प्वाइंट के पास हुई, जहां सोनू सिंह कुछ लोगों के साथ ताश खेल रहे थे. इसी दौरान पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने पहले इलाके में दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर सोनू सिंह के सिर में गोली मार दी. परिजनों के अनुसार, बदमाशों ने कुल पांच राउंड फायरिंग की. गोली लगने के बाद घटनास्थल पर अफरा- तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर- उधर भागने लगे. गंभीर रूप से घायल सोनू…

Read More

सरायकेला: विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर मंगलवार को सरायकेला के इंडोर स्टेडियम से बिरसा स्टेडियम तक भव्य क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया. खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और सामाजिक प्रतिनिधियों की भागीदारी ने कार्यक्रम को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया.  सुबह आयोजित इस दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया. इंडोर स्टेडियम से शुरू हुई क्रॉस कंट्री रेस बिरसा स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई, जहां विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया तथा युवाओं को खेल गतिविधियों से जुड़ने के…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक सड़क दुर्घटना में पैदल जा रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा एनएच-33 पर दुबराजपुर गांव के समीप शाम करीब 7:45 बजे हुआ. प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांडिल पहुंचाया…

Read More

जमशेदपुर: मानगो चौक फ्लाइओवर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की कथित अनदेखी को लेकर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रभात कुमार सिंह ने गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने निर्माण स्थल पर बरती जा रही लापरवाही को आम लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया है. प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि जिस स्थान पर फ्लाइओवर का निर्माण कार्य चल रहा है, वहां कार्य क्षेत्र के नीचे ठेला दुकानदार अपनी दुकानें लगा रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं. इसके अलावा निर्माण स्थल के आसपास लगातार लोगों का आवागमन भी हो रहा है. इसके…

Read More

जामताड़ा: समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में आगामी मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त आलोक कुमार ने की. बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न प्रखंडों और थाना क्षेत्रों से आए शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया. बैठक में मुहर्रम जुलूसों की सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती, जुलूस मार्गों का सत्यापन, लाइसेंसी एवं गैर-लाइसेंसी अखाड़ों की निगरानी, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, कंट्रोल रूम,…

Read More

जामताड़ा: जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, 21 जून की रात थाना प्रभारी प्रदीप राणा को गुप्त सूचना मिली थी कि हांसीपहाड़ी रोड स्थित दो दुकानों में देर रात तक अवैध रूप से शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस अवर…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना परिसर में सोमवार शाम मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विधि- व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा, बीडीओ सोमनाथ उरांव और सीओ अनुज टेटे ने की. बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मुखियाओं, शांति समिति के सदस्यों और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया. अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मोहर्रम मनाने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान…

Read More

पाकुड़: जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के बागशीसा गांव निवासी हेमंत कुमार साहा (28) को फर्जी दस्तावेज तैयार करने और लोगों से पैसे लेने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, हेमंत कुमार साहा पर जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनवाने के नाम पर लोगों से रुपये लेने का आरोप है. इस संबंध में मिली शिकायत के आधार पर पाकुड़ मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.…

Read More