Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत बिग बाजार के पास एनएच-33 पर गुरुवार को तेज रफ्तार वैन ने कहर बरपा दिया. वैन ने पहले एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया. इसके बाद अनियंत्रित वैन ने सामने से आ रही एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में ऑटो में सवार एक बच्चे और दो महिलाओं समेत कुल पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया. प्रारंभिक…

Read More

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दोनों आरोपी पिछले वर्ष दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित थे. पुलिस के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 को अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक चापड़ के साथ पांच युवकों के पकड़े जाने के बाद मामला दर्ज किया गया था. घटना के दिन ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि दो आरोपी फरार थे. लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी मो.…

Read More

पाकुड़: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के इशाकपुर गांव में पुलिस टीम पर पथराव कर हिरासत में लिए गए आरोपी को छुड़ाने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों की शिकायत पर गश्ती दल इशाकपुर तालाब के पास महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने तथा गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचा था. इसी दौरान पुलिस ने आलमगीर आलम नामक युवक को हिरासत में लिया. पुलिस जब आलमगीर आलम को…

Read More

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड और शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार शाम शहर के विभिन्न हिस्सों में मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुमित शर्मा के नेतृत्व में त्रिवेणी टॉवर चौक से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हिमांशु सिंह हत्याकांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की मांग उठाई. भाजपा नेताओं ने…

Read More

जामताड़ा: जिले में शिक्षा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में शिक्षकों के पदस्थापन, स्थानांतरण और विद्यालयों में प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में अंतर जिला स्थानांतरित शिक्षकों के नए पदस्थापन, विद्यालयों के जोन निर्धारण, अतिरिक्त इकाइयों में कार्यरत शिक्षकों के समायोजन, सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों में भाषा शिक्षकों की नियुक्ति तथा लंबे समय से एक ही विद्यालय में कार्यरत लिपिकों और अकाउंटेंटों के स्थानांतरण पर विस्तार से चर्चा हुई. वित्त…

Read More

सरायकेला: जिले में परिवहन सेवाओं को प्रखंड स्तर तक पहुंचाने की पहल के तहत गुरुवार को ईचागढ़ प्रखंड के गौरांगकोचा पंचायत भवन में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित किया गया. शिविर में 63 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 27 ने परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अगले चरण के लिए पात्रता हासिल की. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आयोजित शिविर का संचालन मोटरयान निरीक्षक दिलीप कुमार के नेतृत्व में किया गया. शिविर में पातकुम, गौरांगकोचा, मैसाड़ा, चिमटिया, बांदू, गुडदड़ी और लेपाटांड़ पंचायतों के ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन की जांच…

Read More

सरायकेला: जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ईचागढ़ और चौका थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान करीब 48,300 घनफीट अवैध बालू जब्त किया गया, जबकि बिना वैध चालान के पत्थर परिवहन कर रहे एक वाहन को भी जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में ईचागढ़ थाना पुलिस के साथ सोड़ो, जारागोडीह और वीरडीह बालू घाटों का औचक निरीक्षण किया गया. जांच के दौरान विभिन्न जीआर स्थलों पर लगभग 38,100 घनफीट अवैध रूप से…

Read More

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर करणी सेना युवा मोर्चा के सरायकेला जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के विरोध में भाजपा कदमा मंडल ने गुरुवार को कदमा बाजार में वृहद मशाल जुलूस निकाला. जुलूस का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी ने किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर बढ़ते अपराध के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश मंत्री एवं रांची ग्रामीण प्रभारी नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, कदमा प्रभारी विजय तिवारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश बास्के तथा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल जायसवाल सहित…

Read More

सरायकेला: झारखंड शिक्षा परियोजना, सरायकेला-खरसावाँ के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ गुरुवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किया.  प्रतियोगिता का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई, 2026 तक किया जाएगा. इसमें जिले के सभी प्रखंडों की अंडर-14 एवं अंडर-17 आयु वर्ग की एक-एक टीम भाग ले रही है. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन. टीम भावना. नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के…

Read More

कटिहार: जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने निजी फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 60 हजार रुपये लूट लिए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार, भारत फाइनेंस कंपनी का कलेक्शन एजेंट सोनू गांवों से ग्राहकों के पास से राशि वसूल कर मनिहारी लौट रहा था.  इसी दौरान आईटीआई के पास पहले से घात लगाए दो बाइक सवार बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया. आरोप है कि अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और…

Read More