
जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत बिग बाजार के पास एनएच-33 पर गुरुवार को तेज रफ्तार वैन ने कहर बरपा दिया. वैन ने पहले एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया. इसके बाद अनियंत्रित वैन ने सामने से आ रही एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया.


विज्ञापन
हादसे में ऑटो में सवार एक बच्चे और दो महिलाओं समेत कुल पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया. प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना सामने आया है. पुलिस ने वैन को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है.
Edited By Sarita





विज्ञापन
