Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

बोकारो: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी.) की टीम ने गुरुवार को बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक मो. गुलाम रसूल को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, एक सरकारी कार्य कराने के एवज में प्रधान सहायक द्वारा शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की जा रही थी. शिकायतकर्ता ने घूस देने के बजाय धनबाद स्थित एसीबी कार्यालय में इसकी शिकायत दर्ज कराई.  शिकायत का सत्यापन कराने के बाद आरोप सही पाए जाने पर…

Read More

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी.) बार के बाहर करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को जांच के दौरान एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस बहुचर्चित हत्याकांड में शामिल दो और नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी आदित्यपुर के रहने वाले हैं. गिरफ्तारी के बाद उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें रिमांड होम भेज दिया गया. गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी.) डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल पांच…

Read More

सरायकेला: करीब 20 वर्षों से निष्क्रिय पड़े राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र को अब नया जीवन मिलने जा रहा है. जिला प्रशासन ने केंद्र को पुनर्जीवित करने की दिशा में ठोस पहल शुरू कर दी है. जल्द ही यहां नियमित प्रशिक्षण शुरू होगा, जिससे नई पीढ़ी को सरायकेला की विश्वविख्यात छऊ शैली सीखने का अवसर मिलेगा. गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में कला केंद्र के सचिव सह अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में कला केंद्र के पुनर्गठन, संस्थागत विकास, नियमित प्रशिक्षण व्यवस्था और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई. इसमें…

Read More

सरायकेला: सरकारी प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन और स्थानीय विधायक को आमंत्रित नहीं किए जाने के विवाद के बाद सरायकेला नगर पंचायत का प्रस्तावित उद्घाटन समारोह रद्द हो गया. मामले को लेकर अब विधायक प्रतिनिधि और नगर पंचायत अध्यक्ष आमने-सामने आ गए हैं. सरायकेला विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सनंद कुमार आचार्य ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक चंपई सोरेन के कार्यकाल में स्वीकृत करीब 15 विकास योजनाओं का उद्घाटन बिना विधायक को सूचना दिए और बिना आमंत्रित किए कराने की तैयारी की गई थी. उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय को विश्वास में लेकर योजनाओं का उद्घाटन कर…

Read More

जमशेदपुर: चर्चित डीडी बार हत्याकांड ने केवल अपराधियों की भूमिका पर ही नहीं, बल्कि पुलिस व्यवस्था के भीतर जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अधिक चर्चा बिष्टुपुर थाना के तत्कालीन प्रभारी आलोक दुबे की भूमिका को लेकर हो रही है. जिन पर लापरवाही के आरोपों के बाद निलंबन की कार्रवाई हुई, लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह मामला केवल लापरवाही तक सीमित है या इसके पीछे कुछ और भी छिपा है. आलोक दुबे का विवादों से पुराना नाता रहा है सरायकेला- खरसावां में आदित्यपुर थाना प्रभारी रहते उन्हें…

Read More

जमशेदपुर: रोटरैक्ट क्लब ऑफ नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय ने रोटा वर्ष 2026-2027 के प्रथम प्रमुख प्रोजेक्ट के तहत विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया. शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय के नर्सिंग विभाग एवं नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच) के सहयोग से किया गया. दोनों संस्थानों के समन्वित प्रयास से शिविर का सफल और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित हुआ. रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों तथा स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया. क्लब के 8 से 10 रोटरैक्ट सदस्यों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई.…

Read More

बोकारो: बोकारो जिले के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र में ट्रेडमार्क विवाद को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है. चोरा बस्ती स्थित कान्हा फूड प्रोसेसिंग नमकीन एवं फिंगर पापड़ फैक्ट्री पर फूड इंस्पेक्टर ने छापेमारी कर फैक्ट्री को सील कर दिया है. कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए लिए गए हैं. जांच के दौरान अधिकारियों को फैक्ट्री के पास भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI.) का लाइसेंस मिला. हालांकि जिस ट्रेडमार्क नाम से उत्पाद बाजार में बेचे जा रहे थे, उससे संबंधित आवश्यक दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं पाए गए. बताया गया कि यह…

Read More

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डीडी (डबल डाउन) बार के बाहर 27 जून को हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर गुरुवार को मृतक के परिजनों ने पूर्वी सिंहभूम पुलिस के आला अधिकारियों से मुलाकात की. परिजन वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) तथा पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) से विस्तृत वार्ता की. बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मृतक हिमांशु सिंह के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि मामले में फरार सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी…

Read More

गम्हरिया: झारखंड में कांग्रेस सत्ता का हिस्सा है. राहुल गांधी देशभर में कांग्रेस की खोई जमीन वापस लाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं. संविधान बचाने से लेकर संगठन मजबूत करने तक का संदेश दे रहे हैं. लेकिन लगता है कि झारखंड के कुछ कांग्रेस नेताओं ने शायद यह तय कर लिया है कि पार्टी को जितना विपक्ष नुकसान नहीं पहुंचा सकता, उससे कहीं ज्यादा नुकसान वे खुद पहुंचा देंगे. ताजा मामला सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड का है. यहां कांग्रेस के गम्हरिया प्रखंड और आदित्यपुर नगर कमेटी के नेताओं ने कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ अंचल कार्यालय…

Read More

खरसावां: कुचाई प्रखंड के मरांगहातु गांव में स्वर्गीय लांडू सोय की 19वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों. जनप्रतिनिधियों तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर स्वर्गीय लांडू सोय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी मीरा मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. उन्होंने स्वर्गीय लांडू सोय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा. पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय सहित कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं…

Read More