
जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दोनों आरोपी पिछले वर्ष दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित थे.


विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 को अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक चापड़ के साथ पांच युवकों के पकड़े जाने के बाद मामला दर्ज किया गया था. घटना के दिन ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि दो आरोपी फरार थे.
लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी मो. दिलशान और मो. तौहिद को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि इस कांड के सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो चुकी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.





विज्ञापन
