- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
- Tata Motors Bonus 2026 जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 FTA की नई बहाली पर भी बनी सहमति
- Kapali CNT Land Issue चांडिल: डोबो- कपाली में कृषि भूमि के बदलते स्वरूप पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा श्वेत पत्र
- Jamtara Court Verdict जामताड़ा: नाबालिग के अपहरण व यौन शोषण मामले में आरोपित को 20 साल की सजा
- Jamshedpur JMM Protest जमशेदपुर: SIR के विरोध में सड़क पर उतरा झामुमो, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
कांड्रा: सरायकेला- खरसावां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू के नेतृत्व में कांड्रा थाना क्षेत्र में विशेष सड़क सुरक्षा एवं कानून- व्यवस्था अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस ने कांड्रा बाजार में आम नागरिकों और दुकानदारों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़कों पर अवैध रूप से वाहन पार्क नहीं करने तथा दुकानों के बाहर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की. पुलिस ने लोगों को बताया कि सड़क पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है. अभियान के दौरान कई लोगों…
सरायकेला: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय की ओर से मंगलवार को नीमडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में लर्नर लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का संचालन जिला परिवहन पदाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक (MVI) एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया. शिविर में पहले से ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, आवेदन की जांच तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन लर्नर लाइसेंस परीक्षा आयोजित की गई. इस शिविर के लिए कुल 130 अभ्यर्थियों ने स्लॉट बुक कराया था. इनमें 81…
दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र स्थित चंचल नगर में मंगलवार को चारदीवारी निर्माण के दौरान हुए संदिग्ध विस्फोट में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी. एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. घायलों की पहचान रामबाबू पासवान और भोला पासवान के रूप में हुई है. दोनों निर्माणाधीन चारदीवारी में स्टरिंग खोलने का काम कर रहे थे. इसी दौरान लोहे की रॉड में टंगा…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में विषाक्त मशरूम खाने से एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. सभी को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में चिंता का माहौल है. जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने जंगल से लाए गए मशरूम को भोजन के रूप में तैयार कर खाया था. भोजन करने के कुछ ही देर बाद सभी को उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और बेचैनी…
चतरा: जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां हंटरगंज थाना क्षेत्र के डटमी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की दिनदहाड़े लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि वारदात को मृतक के सगे भाई और उसके परिजनों ने अंजाम दिया. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. परिजनों के अनुसार, कैलाश यादव और उनके भाई विलास यादव के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कैलाश विवादित खेत…
बिहार: सरकारी विद्यालयों की जमीनी हकीकत जानने के लिए कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी पूरे जिले में चर्चा हो रही है. मनिहारी प्रखंड के मध्य विद्यालय कांटा कोष के निरीक्षण के दौरान डीएम ने किसी औपचारिकता के बजाय सीधे बच्चों के बीच जमीन पर बैठकर उनके साथ मिड-डे मील किया. जिलाधिकारी ने वही भोजन किया, जो प्रतिदिन विद्यालय के बच्चों को परोसा जाता है. भोजन के दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, स्कूल की व्यवस्था, मिड-डे मील की गुणवत्ता और अन्य सुविधाओं को लेकर खुलकर बातचीत की. बच्चों ने भी बिना किसी झिझक के अपनी…
पलामू: जिले में अपहरण और बंधक बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को पांच दिनों की कैद से सुरक्षित मुक्त कराया और मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, पाटन थाना क्षेत्र के पाण्डेपुरा निवासी उपेंद्र भुईयां को रेलवे स्टेशन से कथित तौर पर अगवा कर मेदिनीनगर के जीएलए कॉलेज गेट, बारालोटा स्थित एक कमरे में बंद कर दिया गया था. आरोप है कि आरोपी लगातार उसके साथ मारपीट करता रहा और परिजनों से तीन लाख रुपये की मांग करता रहा. पलामू…
छपरा: सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के पचरूखवा गांव में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में छापेमारी की. इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम ने गांव निवासी निजाम अंसारी के घर पहुंचकर उनके बेटे सदाकत अंसारी से कई घंटों तक गहन पूछताछ की. पूछताछ के बाद जांच टीम ने सदाकत अंसारी के मोबाइल फोन और लैपटॉप को जब्त कर सील कर लिया और अपने साथ ले गई. हालांकि, छापेमारी किस मामले में की गई, इस पर एनआईए के अधिकारियों ने कोई…
रांची: झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर उरांव से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को करीब 5 से 6 घंटे तक मैराथन पूछताछ की. पूछताछ समाप्त होने के बाद वह रांची स्थित ED कार्यालय से बाहर निकल गए. इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. जानकारी के अनुसार, ED के दूसरे समन के बाद रामेश्वर उरांव मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे थे. यहां जांच अधिकारियों ने उनसे विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से पूछताछ की और कई दस्तावेजों एवं तथ्यों को लेकर जवाब मांगे. पूछताछ के दौरान…
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में मासिक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. समारोह में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया. इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने टाटा मोटर्स में अपने लंबे कार्यकाल के अनुभव साझा किए. कई कर्मचारियों ने भावुक होकर अपने सफर को याद किया और साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया. महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे कंपनी से सेवानिवृत्त हुए हैं, लेकिन यूनियन से नहीं.…