
सरायकेला: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय की ओर से मंगलवार को नीमडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में लर्नर लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का संचालन जिला परिवहन पदाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक (MVI) एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया.


शिविर में पहले से ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, आवेदन की जांच तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन लर्नर लाइसेंस परीक्षा आयोजित की गई. इस शिविर के लिए कुल 130 अभ्यर्थियों ने स्लॉट बुक कराया था. इनमें 81 अभ्यर्थी सफल रहे, 18 अभ्यर्थी असफल हुए, जबकि 31 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे.
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन परिवहन विभाग की सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता न पड़े और उन्हें अपने प्रखंड स्तर पर ही बेहतर सुविधा मिल सके.
Edited By Sarita





