- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
- Tata Motors Bonus 2026 जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 FTA की नई बहाली पर भी बनी सहमति
- Kapali CNT Land Issue चांडिल: डोबो- कपाली में कृषि भूमि के बदलते स्वरूप पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा श्वेत पत्र
- Jamtara Court Verdict जामताड़ा: नाबालिग के अपहरण व यौन शोषण मामले में आरोपित को 20 साल की सजा
- Jamshedpur JMM Protest जमशेदपुर: SIR के विरोध में सड़क पर उतरा झामुमो, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: सार्वजनिक भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छह विशेष जांच दलों ने एक साथ औचक निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा मानकों की पड़ताल की. अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम के नेतृत्व में गठित टीमों ने होटल, अस्पताल, विद्यालय, कोचिंग संस्थान, मॉल तथा अन्य सार्वजनिक एवं व्यावसायिक भवनों का निरीक्षण किया. इस दौरान साकची स्थित होटल क्वालिटी इन, बिष्टुपुर के अल्कोर होटल, एमजीएम गोलचक्कर स्थित गंगा रेजिडेंसी, आमबागान के एमआईआईटीजेईई क्लासेस,…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ-लोंजो मुख्य ग्रामीण सड़क की बदहाल स्थिति बरसात में लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है. सोनापोस के पास सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. कई जगह बड़े- बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है. जबकि कई हिस्सों में सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है. इस सड़क से प्रतिदिन गुजरने वाले स्कूली बच्चों, साइकिल सवारों और ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर साइकिल से स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए हर दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है. वहीं पैदल चलने वाले लोगों को…
सरायकेला: पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर चांडिल थाना पुलिस ने मंगलवार को बाजार क्षेत्र में पैदल गश्ती अभियान चलाया. थाना प्रभारी संतन तिवारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने बाजार के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और दुकानदारों व आम लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. गश्ती के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को सार्वजनिक मार्ग खाली रखने की हिदायत दी गई. वहीं राहगीरों और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित स्थान पर वाहन पार्क करने तथा बाजार क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने की…
जामताड़ा: प्रखंड सभागार में मंगलवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक में विकास योजनाओं और जनसमस्याओं की समीक्षा की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख लुखीमुनी सोरेन ने की, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी अबीश्वर मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक के दौरान कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर पंचायत समिति सदस्यों ने नाराजगी जताई. इसके बाद आपूर्ति, आईसीडीएस, सांख्यिकी, पथ निर्माण, लघु सिंचाई और शिक्षा विभाग के अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया. बैठक में पियालसोला पंचायत के तालाब के ऊपर से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन…
जामताड़ा: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट जेबीसी प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को कल्याण विभाग की ओर से साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय के 73 छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई. साइकिल मिलने के बाद विद्यार्थियों में खुशी का माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा, प्रखंड प्रमुख लुखीमुनी सोरेन और प्रमुख प्रतिनिधि आनंद टुडू ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को साइकिल वितरित कर किया. इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने कहा कि राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना का उद्देश्य दूर-दराज के गांवों से आने वाले…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां की उप विकास आयुक्त रीना हंसदा ने मंगलवार को कुकड़ू प्रखंड का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं और सरकारी संस्थानों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय और प्रस्तावित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए चयनित भूमि का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्वच्छ वातावरण, नियमित स्वास्थ्य जांच और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. वहीं बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं को सरकार की सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने और शिक्षा व्यवस्था को…
जामताड़ा: जिले में लगातार हो रही बारिश ने खरीफ सीजन को रफ्तार दे दी है. इसी बीच जामताड़ा प्रखंड के सोनबाद गांव से एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई, जहां जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार किसानों के साथ खेत में उतरकर धान की रोपनी करते नजर आए. उनके साथ प्रखंड तकनीकी प्रबंधक इकबाल हुसैन भी मौजूद रहे. इस दौरान कृषि पदाधिकारी ने किसानों से संवाद कर आधुनिक खेती, बिचड़ा उपचार और वैज्ञानिक पद्धति से धान की रोपाई की जानकारी दी. उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर बेहतर उत्पादन सुनिश्चित करने की अपील की. जिला कृषि…
सरायकेला: जिला प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद कायम रखने की पहल के तहत उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं. इस दौरान भूमि विवाद, बिजली, पेयजल, सड़क, राशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं समेत जनहित से जुड़े कई मामलों पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए. जनता दरबार में मत्स्यजीवी समिति ने तालाब बंदोबस्ती की बढ़ी हुई राजस्व दर पर पुनर्विचार की मांग रखी. वहीं कुचाई के…
जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी की जामताड़ा नगर इकाई की तृतीय मासिक संगठनात्मक बैठक मंगलवार को नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी गई. नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं…
बोकारो: चास थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक एलआईसी एजेंट की बाइक की डिक्की से 3 लाख 50 हजार रुपये से भरा बैग उड़ा लिया और फरार हो गए. जानकारी के अनुसार, खम्हार बेंदी गांव निवासी दिनेश चंद्र झा अपनी बेटी की शादी के लिए लिए गए कर्ज की राशि लौटाने के उद्देश्य से बैंक ऑफ इंडिया, गुरुद्वारा शाखा से साढ़े तीन लाख रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रखकर घर जा रहे थे. इसी दौरान जोधाडीह मोड़ चौक पर जाम में उनकी बाइक रुक गई. …