Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

गया/ Pradeep Ranjan बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की जयंती समाजसेवी धीरू शर्मा और उनके समर्थकों द्वारा पूरे उत्साह के साथ मनाई गई. इस दौरान समर्थकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण भी किया. इस अवसर पर धीरू शर्मा ने श्री कृष्ण सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें बिहार के विकास और उत्थान का पुरोधा बताया. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद बिहार के पहले मुख्यमंत्री के रूप में श्री कृष्ण सिंह ने प्रदेश को एक नई दिशा दी और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अद्वितीय योगदान दिया. video श्री शर्मा ने श्री कृष्ण…

Read More

सरायकेला: रविवार देर रात एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने जिले आदित्यपुर थाना और कपाली ओपी अंतर्गत विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर स्थापित अंतर- जिला चेकनाकों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपस्थित पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को चुनाव को लेकर शराब की तस्करी को रोकने, अवैध नक़दी, मादक पदार्थ तथा अवैध हथियार की ज़ब्ती को लेकर चेकनाकों पर विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया. इससे पूर्व एसपी ने देर रात सरायकेला मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. बता दें कि आदर्श आचार संहिता लगते ही सरायकेला- खरसावां पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड पर है. जहां उपायुक्त एवं एसपी लगातार निर्वाचन…

Read More

सरायकेला: अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए पुलिस कर्मियो एवं अधिकारियों की याद में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मरण दिवस मनाया जाता है. जहां शहीद हुए पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है. साथ ही शहीदों के विधवाओं एवं परिजनों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को याद किया जाता है. इधर सोमवार को सरायकेला पुलिस केंद्र में शहीद स्मरण दिवस के मौके पर एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित किया. इससे पहले शहीदों के सम्मान में पुलिस के जवानों ने सलामी देते हुए अपने अपने शस्त्र को झुका दिया.…

Read More

सरायकेला: थाना अंतर्गत सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर युवकों का बाइक राईडिंग करना रूटीन बनता जा रहा है. आए दिन बाइक राइडिंग की चपेट में आकर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं जिनमे जान- माल की क्षति भी हो रही है, इसके बावजूद प्रशासन बाइक राइडरों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है. सोमवार की सुबह बाइक राइडिंग कर रहे युवकों ने सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप ट्रक को ओवरटेक करने के क्रम में सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक प्रतीक कैवर्त (18) गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद…

Read More

खरसावां/Ajay Kumar प्रखंड के जोरडीहा पंचायत अंतर्गत बड़ाबाम्बो गांव में श्रीश्री तरुण लक्ष्मी पूजा समिति की ओर से ओड़िया नाटक का आयोजन किया गया. बालेश्वर से आये कलाकारों ने “ओजोड़ा राती रे, ओजोड़ा साथी” नामक ओड़िया नाटक प्रस्तुत किया. इस दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया. कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि भाषा संस्कृति ही हमारी पहचान है. इसे बचाए रखना हम सभी का दायित्व है. नाटकों से हमें कई सीख मिलती है. इसमें क्षेत्र की कला, संस्कृति एवं परंपरा भी समाहित है. विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन से…

Read More

खूंटपानी: जेबीकेएसएस छोड़ झारखंड पार्टी का दामन थामने वाले खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को झारखंड पार्टी से खरसावां विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया है. पार्टी ने खरसावां विस क्षेत्र से खूंटपानी के प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को प्रत्याशी बनाया है. वहीं जगन्नाथपुर विस क्षेत्र से लक्ष्मी नारायण गागराई को प्रत्याशी बनाया है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव अशोक भगत प्रेस बयान जारी कर कहा है कि पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक के पश्चात विस चुनाव हेतु इन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गयी है. इसके आलावे तमाड़ से राजकुमार मुंडा, बड़कागांव से मो मुख्तार अंसारी…

Read More

खरसावां/ Ajay Kumar विधानसभा के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने पार्टी के टिकट बंटवारे के फैसले से आहत होकर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को एक पत्र भेजा है. साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी के किसी भी जिम्मेवारी से मुक्त रखने की मांग की है. प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में उन्होंने लिखा है कि पिछले 20 वर्षों से भाजपा का एक सक्रिय सदस्य एवं समर्पित कार्यकर्ता हूं. वर्ष 2009 में खरसावां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था एवं लगभग 25 हजार मतों से कांग्रेस के प्रत्याशी को पराजित किया था. उसी दौरान 2010 में पार्टी के…

Read More

गम्हरिया/ Bipin Varshney सरायकेला- खरसावां पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अलग- अलग थाना क्षेत्रों में संचालित हो रहे अवैध शराब भट्ठियों और मिनी शराब फैक्ट्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को लगातार कामयाबी मिल रही है. इसी कड़ी में बीते 18 अक्टूबर को एसपी को मिले गुप्त सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने गम्हरिया थाना क्षेत्र के डुडरा पंचायत के कमलपुर गांव में छापेमारी कर एक अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया…

Read More

सरायकेला: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने 66 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. इससे झामुमो छोड़ बीजेपी में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के करीबी और सरायकेला विधानसभा के पूर्व विधायक प्रतिनिधि सनंद कुमार आचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. इंडिया न्यूज वायरल से खास बातचीत के क्रम में सनंद ने कोल्हान के सभी 14 सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया है. साथ ही सरयाकेला विधानसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के 70 हजार से भी अधिक मतों से जीतने का दावा किया…

Read More

खरसावां: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने 66 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल देखा जा रहा है. यहां हम बात कर रहे हैं खरसावां विधानसभा सीट की. यहां से पार्टी ने सरायकेला- खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के करीबी सोनाराम बोदरा को टिकट थमाया है. बोदरा पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ ही पार्टी में शामिल हुए हैं. शामिल होते ही उन्हें बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. आपको बता दे कि सबसे ज्यादा नेताओं…

Read More