जमशेदपुर: कदमा स्थित नागरकोट कॉम्प्लेक्स में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मां काली की पूजा-अर्चना की गई. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां काली की आराधना कर परिवार और समाज की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.


पूजा के दौरान पारंपरिक विधि-विधान के साथ मां काली की आराधना की गई. व्रतियों ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखा और देर रात पूजा-अर्चना के बाद पुष्पांजलि अर्पित की. महिलाओं ने भी पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की धार्मिक परंपराओं को पूरा किया.
पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया. आयोजन को सफल बनाने में पूजा कमेटी के अध्यक्ष एमएस नंदी, सचिव पीके सिंह, सपना नंदी, संगीता सिंह, अनुपमा सिंह, शशि सिंह, बाबू दा, बी. साहू, अंजना मल्लिक, लखींद्र महतो, निवेदिता सेनगुप्ता, चित्रा और सुजाता राय सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

