- Chandil Gangudih Accident चांडिल: गांगुडीह कैनाल में गिरा बालू लदा टीपर, बड़ा हादसा टला
- Saraikela Snake Bite Death सरायकेला: भोर में जहरीले सांप ने डसा, 6 वर्षीय मासूम पूर्वी महतो की मौत
- Jamshedpur Moon Planet Conjunction जमशेदपुर: आसमान में चांद के करीब चमकी रहस्यमयी रोशनी, लोगों ने मोबाइल में कैद किया नजारा
- Jamtara Train Cancelled जामताड़ा: PQRS ब्लॉक का असर: गोमो- हटिया और मुरी- रांची के बीच चार MEMU ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
- Saraikela Big Breaking सरायकेला ब्रेकिंग: पुलिस की नाकेबंदी से अपहर्ताओं के मंसूबे पर फिरा पानी, अल्ताफ उर्फ़ हामिद को कपाली में छोड़कर अपहर्ता हुए फरार
- Jharkhand CID Action रांची: JSSC-CGL और JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, दो गिरफ्तार
- Gamharia Teej Puja सरायकेला: गम्हरिया- कांड्रा में हरतालिका तीज की धूम, सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
- Rajnagar Rural Football राजनगर: बोतरबेड़ा में 80 साल पुरानी फुटबॉल परंपरा का दिखा जुनून, 48 टीमों ने आजमाया दम
Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand
जमशेदपुर: शहर के आसमान में सोमवार शाम चांद के बेहद करीब दिखाई दी चमकीली रोशनी लोगों के बीच कौतूहल और चर्चा का विषय बन गई. चांद के बगल में दीये की लौ की तरह चमकती रोशनी देखकर बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें और वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर साझा करना शुरू कर दिया. संयोग से सोमवार को गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज का पर्व मनाए जाने के कारण इस खूबसूरत नजारे को लेकर लोगों में उत्सुकता और बढ़ गई. कई लोग एक-दूसरे से पूछते नजर आए कि आखिर चांद के इतने करीब चमकने वाला…
जामताड़ा: किता- सिल्ली डाउन लाइन पर 15 सितंबर को तीन घंटे का PQRS ब्लॉक लिए जाने के कारण रेलवे ने चार MEMU ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. इसके तहत ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर उनके प्रारंभिक और अंतिम स्टेशनों में बदलाव किया गया है. रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 13503 बर्द्धमान- हटिया MEMU एक्सप्रेस हटिया के बजाय नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो तक ही चलेगी. वहीं 13504 हटिया- बर्द्धमान MEMU एक्सप्रेस हटिया के बजाय गोमो से बर्द्धमान के लिए रवाना होगी. इस कारण दोनों ट्रेनों का गोमो- हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा. इसी तरह…
रांची: झारखंड की चर्चित JSSC-CGL और JPSC प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. JSSC-CGL मामले में पश्चिम बंगाल निवासी दिलीप कुमार पासवान जबकि JPSC परीक्षा से जुड़े मामले में रांची के कोचिंग संचालक संजीत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. CID की ओर से जारी जानकारी के अनुसार JSSC-CGL परीक्षा से संबंधित CID थाना कांड संख्या 01/2025 में अप्राथमिकी अभियुक्त दिलीप कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया है. दिलीप की उम्र करीब 41 वर्ष है और वह…
सरायकेला: जिले के आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा समेत आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाए जाने वाले हरतालिका तीज को लेकर सुबह से ही महिलाओं में उत्साह देखा गया. व्रतधारी महिलाओं ने भगवान गणेश, कार्तिकेय, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की. कई महिलाएं आसपास के शिव मंदिरों में पहुंचीं और भगवान…
चाईबासा: सोनुआ प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को गणेश उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. पूजा की शुरुआत सोनुआ के मधूपुर स्थित संजय नदी तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई. इसके बाद नदी का पवित्र जल कलश में भरकर पूजा स्थल तक लाया गया और कलश स्थापना की गई. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को धूप, दीप, फल-फूल, वस्त्र, लड्डू और नैवेद्य अर्पित कर परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. गणेशोत्सव को लेकर सुबह से बाजारों में भी रौनक रही.…
राजनगर: प्रखंड के हेंसल गांव में रविवार को श्री श्री बजरंगबली कमेटी की ओर से 25वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान अभियान के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. शिविर में कुल 179 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. रक्तदान के लिए सुबह से ही युवाओं के साथ महिलाएं और पुरुष भी शिविर में पहुंचते रहे. जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम ने शिविर में रक्तदाताओं से रक्त संग्रह किया. रक्तदान करने वाले सभी लोगों को आयोजन समिति की ओर से टी-शर्ट प्रदान की गई. वहीं…
राजनगर: संताली भाषा और ओल चिकी लिपि के संरक्षण एवं प्रचार- प्रसार के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है. अपनी भाषा और लिपि को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ओल चिकी सीखना जरूरी है. उक्त बातें सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने रविवार को राजनगर के बाघरायसाई स्थित आदिवासी कला- सांस्कृतिक भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं. सत्य नारायण सोशियो इकोनॉमी एंड रिसर्च सेंटर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संताली भाषा एवं ओल चिकी से संबंधित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित…
सरायकेला: आदित्यपुर स्थित उत्कल किआ शोरूम में रविवार देर शाम अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शोरूम के शौचालय में लगे एसी के पाइप के पास शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है. आग की जानकारी मिलते ही शोरूम में मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाई और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने में जुट गए. कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से काफी हद तक रोक लिया गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग की एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने स्थिति…
जामताड़ा: कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत वर्ष 2025 में हुए जामताड़ा जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी के भीतर असंतोष एक बार फिर खुलकर सामने आया है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदकिशोर सिंह ने चुनाव की मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए जिला कार्यकारिणी में मिला उपाध्यक्ष पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया. उन्होंने पद से इस्तीफा देते हुए दावा किया कि यदि मतगणना निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होती तो वे जिलाध्यक्ष बनते. नंदकिशोर सिंह के मुताबिक जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए कांग्रेस ने विधिवत प्रक्रिया अपनाई थी. चुनाव संपन्न कराने के लिए पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री अरुण…
जमशेदपुर: शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने और सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने की मांग को लेकर रविवार को बंगाल क्लब के कॉन्फ्रेंस हॉल में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) की बैठक हुई. बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा के साथ AITUC शिक्षक सेल का गठन किया गया. शिक्षकों ने कहा कि उन्हें पढ़ाई के अलावा जनगणना, पशुगणना, चुनाव और SIR सहित कई सरकारी कार्यों में लगाया जाता है. इससे विद्यार्थियों को पर्याप्त समय नहीं मिल पाता और शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होती है. वक्ताओं का कहना था कि सरकारी विद्यालयों में योग्य शिक्षक होने…