Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

सरायकेला: थाना क्षेत्र के आसपास के इलाके में अवैध स्क्रैप टाल एकबार फिर से सक्रिय होने लगे हैं. पुलिस की नाक के नीचे सरायकेला के राजबांध, इंद्र टांडी और कोलाबिरा के पास अवैध स्कैप टाल में चोरी के स्क्रैप को रात में खपाया जा रहा है. यहां चोरी के स्क्रैप को चार से पांच घंटे के भीतर टुकड़े- टुकड़े कर समानों को बेच दिया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न इलाके से स्क्रैप को चुरा कर यहां लाया जाता है. उसके बाद सौदा होने पर रात में बेल्डिंग मशीन से काट दिया जाता है. इसमें न तो पकड़ाने का…

Read More

कुचाई/ Ajay Kumar गुटूहातु में सरना क्लब की ओर से 16 टीमों के बीच दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के फाईनल मैच मांगूराम एफसी व आजाद पंछी के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में आजाद पंछी को हरा कर मांगूराम एफसी की टीम विजेता बनी. तीसरे स्थान पर जुनियर एफसी तोरांगडीह व चौथे स्थान पर लक्ष्मी एफसी की टीम रही. शनिवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह मुख्य रूप से पहुंचे जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं से खिलाड़ी…

Read More

खरसावां/ Ajay Kumar प्रखंड के कृष्णापुर गांव के डंगलटांड फुटबॉल मैदान में त्रिनेत्र पाईका स्पोर्टिंग क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का फाईनल मैच जय मां लक्ष्मी जगुआर व आदित्य स्पोर्टिंग के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में आदित्य स्पोर्टिंग को हरा कर जय मां लक्ष्मी जगुआर की टीम विजेता बनी. तीसरे स्थान पर आइकोनिक एफसी, चौथे स्थान पर जेबीकेएसएस चांडिल की टीम रही. प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य रूप से पहुंचे खरसावां विधायक विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में सरायकेला- खरसावां जिला का नाम रोशन…

Read More

खरसावां: पूर्व विधायक सह भाजपा के वरिष्ठ नेता जवाहर लाल बानरा खरसावां विस क्षेत्र का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों से मिले, और संगठन के जमीनी स्थिति की जानकारी ली. दौरे के क्रम में पत्रकारों से बातचीत में जवाहर बानरा ने कहा कि 2019 के विस चुनाव में पार्टी के निर्देशानुसार खरसावां से चुनाव लडे और दमदार उपस्थिति दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि के विस चुनाव में हारे जरुर है, परंतु 50 हजार से अधिक मत मिले थे. इस बार विस चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. बानरा ने कहा कि खरसावां विस…

Read More

रांची/ K. D Rao चुनाव आयोग ने झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटा दिया है. सूत्रों के अनुसार आयोग ने राज्य सरकार को अविलंब नये डीजीपी को नियुक्त करने का निर्देश दिया है. अनुराग गुप्ता की जगह नये डीजीपी के रूप में अनिल पालटा या प्रशांत सिंह को जिम्मेदारी दी जा सकती है. इससे पहले राज्य सरकार ने चुनाव की घोषणा होने से पहले रांची के डीसी और बोकारो के एसपी का तबादला किया था. अब गृह विभाग नये डीजीपी को लेकर जल्द ही अधिसूचना जारी कर सकता है. चर्चा है…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan बिहार में 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए जन सुराज ने सबसे पहले तरारी से अपने उम्मीदवार की घोषणा की थी. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने जन सुराज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आम सहमति बनाने के बाद आज गया जिले में बेलागंज और इमामगंज विधानसभा से उम्मीदवारों की घोषणा की. इस दौरान प्रशांत किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जन सुराज ने बेलागंज से मिर्जा गालिब कॉलेज के रिटायर्ड प्रो. खिलाफत हुसैन और इमामगंज विधानसभा से डॉ. जितेंद्र पासवान…

Read More

रांची/ K. D Rao झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. एनडीए ने शुक्रवार को जहां सीट बंटवारे का फार्मूला तय कर लिया वहीं इंडिया में अभी गठबंधन का पेंच क्लियर नहीं हो सका है. वैसे शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बाकी 11 सीट सहयोगी दलों को दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में गठबंधन पूरी तैयारी के साथ उतरेगी. सभी दल ताल ठोक रहे हैं. गठबंधन ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए चुनाव में जाने का निर्णय लिया है.…

Read More

खरसावां/Ajay Kumar:- चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत बड़ाबाम्बो स्टेशन के समीप पोटोबेड़ा व उधड़िया गांव के बीच ट्रेन से कटकर शनिवार सुबह एक वृद्ध महिला की मौत हो गई.मिली जानकारी के अनुसार जोरडीहा के फुचुडुंगरी गांव निवासी सानो महतो (70) वर्षीय पोटोबेड़ा गांव के समीप रेलवे पटरी पार कर रही थी. इसी दौरान अचानक किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना आमदा ओपी पुलिस को दी.इधर सूचना मिलते ही आमदा ओपी पुलिस घटनास्थल पहुंचे.वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया गया है. आमदा ओपी प्रभारी अविनाश कुमार…

Read More

सरायकेला: विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से ही झारखंड के सभी बॉर्डर में चेकिंग अभियान शुरू हो गया है. इधर सरायकेला जिले के राजनगर थाना अंतर्गत उड़ीसा और झारखंड सीमा को जोड़ने वाले मुनीडीह चेकनामा को भी एक्टिव कर दिया गया है. यहां 24 घंटे चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें दोपहिया एवं चार पहिया वाहन को रोक कर सघन तलाशी ली जा रही है. यहां मजिस्ट्रेट के साथ तीन पालियों में पुलिसबलों को तैनात किया गया है.

Read More

खरसावां/ Ajay Kumar प्रखंड अंतर्गत कुचाई में महिला समिति के द्वारा कलश स्थापना कर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की गई. पुजारी वीरेंद्र कवि ने मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा- अर्चना की. इस दौरान बच्चों का खेल कूद एवं रात्रि डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खेलकूद प्रतियोगिता में बालकों के लिए गुलगुला रेस, मेंढक रेस, बोतल रेस आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई. जबकि महिलाओं के लिए पुतला माला रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, मोमबत्ती रेस व शंख फुंका रेस आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें सफल प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया. मौके…

Read More