Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

जमशेदपुर/ Afroz Mallik शहर में टाटा स्टील अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के यूनियन में रघुनाथ पांडेय को लगातार सातवीं बार अध्यक्ष चुने जाने पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन के सचिव शम्भू जयसवाल ने बधाई दी है. शम्भू जयसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रघुनाथ पांडेय से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी. प्रतिनिधिमंडल में कोल्हान संयोजक वी प्रभू, जिला कार्यकारिणी सदस्य वेंकटेश, संगठन सदस्य सतीश गुप्ता, मनोज गुप्ता, पप्पू भदानी और राजेश भदानी शामिल थे. उन्होंने रघुनाथ पांडेय को यूनियन अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और ग्राहक अथवा जनहित कार्यों में उनके सहयोग का आग्रह किया. रघुनाथ पांडेय…

Read More

सरायकेला: जिले में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की बुधवार को उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक की. इस बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई और शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, समावेशी एवं परिणामोन्मुख बनाने पर बल दिया गया. उपायुक्त ने शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति, विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा प्राप्त राशि के पारदर्शी और यथोचित उपयोग, और विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही. उन्होंने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का भ्रमण करने और शैक्षणिक…

Read More

आदित्यपुर: कॉलोनी अंतर्गत रोड नंबर 24 में होम्योपैथी की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ रेणु शर्मा द्वारा बुधवार को अपने दूसरे क्लीनिक की शुरुआत की गई. इस क्लीनिक का उद्घाटन पूजा- पाठ के बाद किया गया. डॉ रेणु शर्मा ने बताया कि इस क्लीनिक में प्रतिदिन शाम 6 से 8 बजे तक चिकित्सकीय सुविधा लोगों को प्रदान की जाएगी. उन्होंने बताया कि जल्द ही इस क्लीनिक में एक नि:शुल्क मेडिकल कैंप का भी आयोजन होगा, जहां होम्योपैथी समेत अन्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध होगी. होम्योपैथी में संभव है जटिल रोगों का इलाज: डॉ रेणु डॉ रेणु शर्मा ने बताया कि होम्योपैथी…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां मंगलवार शाम को जामुन के पेड़ से गिरे एक 16 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई. मृतक की पहचान मोहम्मद इसराफील के रूप में हुई है, जो बिहार के बाघ नगर, अररिया जिले का रहने वाला बताया गया है. वह कपाली ओपी अंतर्गत पानी टंकी के समीप स्थित एक मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहा था. हादसे की वजह मंगलवार की शाम मोहम्मद इसराफील अन्य बच्चों के साथ जामुन तोड़ने के लिए एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ा…

Read More

सरायकेला: जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन विभाग की टीम ने सख्ती बढ़ा दी है. जहां बुधवार को खनन विभाग की टीम ने डीएमओ ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में चौका और ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू भंडारण और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की. इस दौरान टीम ने चौका थाना क्षेत्र के पातकुम रोड में औचक निरीक्षण किया और बालू खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया. ईचागढ़ थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई. इसके बाद जिला खनन विभाग की टीम ने ईचागढ़ थाना…

Read More

सरायकेला: जिले में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों को लेकर बुधवार को एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय कुमार तिवारी ने रूंगटा स्टील के साथ मिलकर राजनगर में इस शिविर का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में आम जनता के साथ ट्रक चालक मौजूद रहे. सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, ट्रैफिक सिग्नलों के पालन, और नशे में ड्राइविंग से होने वाले खतरों पर विस्तार से जानकारी दी गई. उपस्थित लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेजेंटेशन, वीडियो क्लिप और रोड सेफ्टी से जुड़ी…

Read More

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने के मामले में फरार कुणाल नंदी उर्फ बिट्टू नंदी को करीब डेढ़ महीने की मशक्कत के बाद सोमवार को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. पुलिस ने बिट्टू के पास से एक स्विफ्ट कार भी बरामद किया है. मालूम हो कि बिट्टू अपराधकर्मी विक्की नंदी का बड़ा भाई है. पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ भी पूर्व से आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसपर आरोप है कि बीते 5 अप्रैल 2025 की रात वह एक बोलेरो से घूम रहा था जिससे पुलिस ने पुलिस का बोर्ड, दर्जनों एटीएम…

Read More

आदित्यपुर: नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में राजद सुप्रीमो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन 11 जून को ऑटो क्लस्टर सभागार में मनाया जाएगा. इसको लेकर तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संजय प्रसाद यादव होंगे शामिल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के उद्योग श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास विभाग के मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव को आमंत्रित किया गया है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लालू प्रसाद यादव के जीवनी पर आधारित…

Read More

जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को पोटका प्रखंड अंतर्गत भाटिन पंचायत के चाटीकोचा गांव का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और उनकी विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीणों ने यूसीआईएल से संबंधित पुनर्वास, मुआवजा, रोजगार और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं साझा कीं. ग्रामीणों ने बताया कि कई परिवारों को अबतक मुआवजा राशि नहीं मिली है और न ही उन्हें रोजगार मिला है. ग्रामीणों ने पेयजल और स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता ग्रामीणों ने गांव में दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत की और बताया कि गांव से सटे टेलिंग पॉन्ड के कारण हवा में उड़ने वाले यूरेनियम…

Read More

बांका/ Pankaj Kumar Thakur जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत चांदन पंचायत के वार्ड नंबर 3 में मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत लगाए गए सोलर स्ट्रीट लाइट करीब एक महीने से खराब हो गए हैं. स्थानीय वार्ड प्रतिनिधि विकास ठाकुर ने बताया कि 15 दिन पूर्व विभाग को इसकी सूचना दी गई है, लेकिन अब तक किसी ने सुधि नहीं ली है. भ्रष्टाचार के चलते योजना फलीभूत नहीं हो सकी वार्ड प्रतिनिधि ने कहा कि ऐसे मनमानी संवेदक एवं संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग जिला पदाधिकारी से की जाएगी. भ्रष्टाचार के चलते योजना फलीभूत नहीं हो सकी…

Read More