Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

जमशेदपुर: एमजीएम थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9.2 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 31,360 रुपये नकद, एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है. इस मामले की जानकारी गुरुवार को ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. ग्रामीण एसपी ने बताया कि 29 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (पटमदा) दयानंद कुमार के नेतृत्व में एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास एवं छापामारी टीम ने कार्रवाई की. सबसे पहले…

Read More

सरायकेला: जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत लैब टेक्नीशियन पद की बहाली प्रक्रिया पर सवाल खड़े होने लगे हैं. सरायकेला- खरसावां जिले के अभ्यर्थी मुकेश कुमार महतो ने संशोधित चयनित मेधा सूची से बिना सूचना एवं स्पष्ट कारण के अपना नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए उपायुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन के अनुसार मुकेश कुमार महतो ने विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत एनएचएम में लैब टेक्नीशियन पद के लिए आवेदन किया था. उनका कहना है कि विभाग…

Read More

सरायकेला: कुचाई चौक से प्रखंड कार्यालय एवं कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तक जाने वाली जर्जर सड़क का गुरुवार को विधायक दशरथ गागराई के निर्देश पर बीडीओ साधुचरण देवगम, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, झामुमो प्रखंड सचिव मुन्ना सोय एवं वसी खान ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. सड़क की बदहाल स्थिति का जायजा लेने के बाद जल्द मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया. निरीक्षण के दौरान बताया गया कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आम लोगों के साथ-साथ कस्तुरबा विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं को विशेषकर बरसात के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क…

Read More

पटना: जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर गांव के पास गुरुवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव के पास एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है. सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय के समीप सड़क किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना सुबह ग्रामीणों को मिली. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. शव के सिर में गोली लगने के निशान मिले हैं. वहीं शव के पास…

Read More

हजारीबाग: बड़कागांव- हजारीबाग पथ स्थित 13 माइल के समीप चक्रवार जंगल में गुरुवार तड़के बड़कागांव पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी जंगल और अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए. घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल और एक खोखा बरामद किया है. जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में चक्रवार घाटी क्षेत्र में मौजूद हैं. सूचना के बाद…

Read More

सरायकेला: जिले के चौका थाना क्षेत्र के बंसा स्कूल मैदान के समीप बुधवार देर शाम तेज रफ्तार सेलेरियो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों पर चढ़ गई. हादसे में चार लोग घायल हो गए. इनमें पोद्दोलोचन दास की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना में शामिल सेलेरियो कार का चालक सुखदेव महतो (पिता- नेपाल महतो), निवासी सुकसारी, चांडिल बताया जा रहा है. वाहन के मालिक नितिन महतो, निवासी धूनाबुरु टोला, नूतनडीह भी घटना के समय कार में सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों एवं स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है…

Read More

धनबाद: भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य और एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर समेत पांच माओवादियों को बुधवार देर रात न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया गया. इससे पहले सभी आरोपियों का धनबाद सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया. मंगलवार रात धनबाद जिले के मनियाडीह क्षेत्र में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान मिसिर बेसरा तथा उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सभी से कई घंटों तक पूछताछ की. जेल भेजने से पहले सभी माओवादियों को धनबाद कोर्ट में पेश किया गया.…

Read More

सरायकेला: कपाली ओपी क्षेत्र से 8 वर्षीय मासूम बच्चे के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पुलिस भी बच्चे की तलाश में जुट गई है. परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि बच्चे के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें, ताकि उसे सकुशल घर वापस लाया जा सके. लापता बच्चे की पहचान मोहम्मद अल्ताफ (8 वर्ष) के रूप में हुई है. वह अब्दुल नईम खान का पुत्र है और दीवान मैरेज हॉल के समीप, कपाली का निवासी है. परिजनों…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित लोको फाटक के पास मंगलवार देर रात रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (SSE) जुनैल केरकेट्टा (44) पर अज्ञात बदमाश ने चाकू- चापड़ से हमला कर मोबाइल, नकदी और अन्य सामान लूट लिया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना से रेलवे कर्मचारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है. जानकारी के अनुसार, जुनैल केरकेट्टा नाइट ड्यूटी पूरी कर मेन यार्ड से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रेल पटरियों के समीप एक बदमाश ने उन्हें रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया. हमले में उनके सिर पर चोट लगी. घटना…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने मंगलवार देर रात टेल्को थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी समेत सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. एसएसपी ने थाना की कार्यप्रणाली, रात्रि गश्त और कानून- व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. एसएसपी ने रात्रि में तैनात टैंगो मोबाइल, पीसीआर एवं थाना गश्ती दल को अधिक सक्रिय रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अड्डेबाजी करने वाले स्थानों, संदिग्ध गतिविधियों वाले इलाकों और असामाजिक तत्वों के संभावित जमावड़े पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि किसी…

Read More