Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

बोकारो: गोमो- बरकाकाना रेलखंड के बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम एक दर्दनाक घटना में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा- तफरी मच गई. सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन ने गोमिया जीआरपी को मामले की जानकारी दी. समाचार लिखे जाने तक जीआरपी घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक प्लेटफॉर्म संख्या-02 पर बैठा हुआ था. इसी दौरान वहां से गुजर रही एक मालगाड़ी के इंजन के समीप उसने अचानक छलांग लगा दी. मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी…

Read More

बोकारो: जिले के चास प्रखंड अंतर्गत कुंबाटांड़ गांव में रविवार को धान की रोपाई के दौरान वज्रपात होने से तीन युवतियां घायल हो गईं. घटना के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने तत्काल तीनों को उपचार के लिए बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार आशा कुमारी, पूजा कुमारी और सोनाली कुमारी अपने खेत में धान की रोपाई कर रही थीं. इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया. तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली खेत के पास गिरी, जिसकी चपेट में तीनों युवतियां आ गईं. वज्रपात के बाद तीनों खेत में ही गिर…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्रों का आक्रोश रविवार को सड़कों पर दिखाई दिया. रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक छात्रों ने संदेश मशाल जुलूस निकाला. बड़ी संख्या में शामिल अभ्यर्थियों ने हाथों में मशाल लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई. मशाल जुलूस के दौरान रांची की प्रमुख सड़कों पर छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा. आंदोलन में शामिल अभ्यर्थियों ने कहा…

Read More

राजनगर: समाजसेवी अजय कुमार गोप ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और चयन प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि वर्षों की कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है. ऐसे में भर्ती प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है. अजय कुमार गोप ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी केवल अभ्यर्थियों का विश्वास ही नहीं…

Read More

जामताड़ा: चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. राजकीय रेल पुलिस (GRP) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में युवक की मौत चलती ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है. उसका शव रेलवे लाइन के पोल संख्या 236/29 और 236/31 के बीच खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला. सूचना मिलने के बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल…

Read More

सरायकेला: कुचाई प्रखंड के तिलोपदा पंचायत स्थित सामुडीह फुटबॉल मैदान में यूनिट स्टार क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ. प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र की 64 टीमों ने हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण समारोह में खरसावां विधायक दशरथ गागराई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. समापन समारोह के दौरान विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी…

Read More

धनबाद: सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में युवक करण कुमार की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. धनबाद डीएसपी (विधि-व्यवस्था) प्रकाश सोया ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि चोरी के संदेह में युवक की बेरहमी से पिटाई की गई थी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. डीएसपी प्रकाश सोया ने बताया कि 1 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि जगजीवन नगर स्थित…

Read More

बोकारो: चास के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. शहर में वर्षों से बनी जाम की समस्या से जल्द निजात मिलने की उम्मीद जगी है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जोधडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक फ्लाईओवर निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री ने पत्र के माध्यम से धनबाद सांसद को दी है. बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने भी प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की पुष्टि की है. जानकारी के अनुसार, धनबाद-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर स्थित जोधडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक का इलाका लंबे समय से…

Read More

चांडिल: दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य के माकुलाकोचा में झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग द्वारा विकसित दालमा इको रिट्रीट के उद्घाटन के साथ ही पर्यटकों का आगमन शुरू हो गया है. रविवार को उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में लोग इस नई पर्यटन परियोजना को देखने पहुंचे. प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विकसित इस इको रिट्रीट को लेकर लोगों में खासा उत्साह और आकर्षण देखने को मिला. इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सह शिक्षाविद कालीपद सोरेन भी दालमा इको रिट्रीट पहुंचे. उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर वहां विकसित की गई सुविधाओं का अवलोकन…

Read More

सरायकेला: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध स्क्रैप कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्क्रैप लदे वाहनों को जब्त किया है. पुलिस ने दोनों वाहनों के चालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में वाहन मालिकों एवं संबंधित कंपनी संचालक के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार. 1 अगस्त की दोपहर गश्ती दल को सूचना मिली कि आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में बिना वैध दस्तावेज और फर्जी कागजात के सहारे स्क्रैप की अवैध ढुलाई और कारोबार किया…

Read More