Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड-17 स्थित हरिओम नगर रोड नंबर-5 में आवास बोर्ड की जमीन पर कराई गई बाउंड्री से करीब 200 परिवारों की परेशानी बढ़ गई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, बाउंड्री के कारण घरों से निकलने वाले पानी की निकासी बाधित हो गई है और गंदा पानी सड़क पर बहने के बाद वापस घरों में घुस रहा है. स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम प्रशासक से हस्तक्षेप की मांग की. प्रशासक ने आवास बोर्ड के जेई से बातचीत कर समस्या से अवगत कराया और समाधान निकालने की अपील की. आवास…

Read More

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलगू के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. इथनॉल से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर स्विफ्ट कार को अपनी चपेट में लेने के बाद सड़क पर पलट गया. दुर्घटना के बाद टैंकर से इथनॉल का रिसाव शुरू हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए. इसी दौरान कुछ लोगों के टैंकर से रिस रहे इथनॉल को बर्तनों में भरने की बात भी सामने आई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड संख्या-17 स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल के पास शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक गाय के शौचालय की टंकी में गिरने की जानकारी सामने आई. बताया जा रहा है कि गाय शुक्रवार दोपहर से ही टंकी में गिरी हुई थी, लेकिन काफी देर तक किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई. स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार को टंकी के अंदर से गाय के तेज आवाज में रंभाने की आवाज सुनाई दी. इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो गाय को शौचालय की टंकी में फंसा पाया. लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम की राजनीति में एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है. वार्ड संख्या-1 के पार्षद वनमाली दास ने नगर निगम के मेयर संजय सरदार के रिश्तेदार गणेश सरदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए आदित्यपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पार्षद का आरोप है कि गणेश सरदार कथित रूप से खुद को वार्ड पार्षद बताकर उनके नाम और पद का गलत इस्तेमाल कर सरकारी कार्य में हस्तक्षेप कर रहा है तथा क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर रहा है. पार्षद वनमाली दास के अनुसार शुक्रवार को बोनडी क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर एक…

Read More

सरायकेला: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुख्य सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्रवाई के उद्देश्य से शुक्रवार को यातायात थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पाया गया कि कई ट्रक एवं भारी वाहन खराब होने के कारण मुख्य सड़क पर खड़े रहते हैं. विशेषकर रात के समय ऐसे वाहनों में पर्याप्त प्रकाश या सिग्नल की व्यवस्था नहीं होने के कारण पीछे और सामने से आने वाले वाहन चालकों को दूर से खड़े वाहन का पता नहीं चल पाता है. इससे सड़क दुर्घटना की आशंका…

Read More

जामताड़ा: साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जामताड़ा साइबर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है. साइबर डीएसपी अमित रविदास ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि साइबर थाना कांड संख्या 69/25 में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिंगोचिंगो निवासी जैकी कुमार मंडल, पिता रघुनाथ मंडल तथा पिण्डारी गांव निवासी मोहम्मद अंसारी उर्फ गुलाम असारी, पिता मरहूम रखाल मियां को गिरफ्तार किया. पुलिस की प्रारंभिक…

Read More

जमशेदपुर : घाटशिला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 1.81 किलोग्राम गांजा और 11.73 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है. इसके अलावा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक हुंडई आई-10 कार और सात मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.  ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि घाटशिला थाना क्षेत्र के राजस्टेट स्थित पुराने अनुमंडल कार्यालय (राजबाड़ी) के खंडहर भवन में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी राजेन्द्र…

Read More

राजनगर: थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी गया कुछ सामान भी बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, राजनगर थाना कांड संख्या 43/2026, दिनांक 25 जुलाई 2026, धारा 331(4)/305(a) बीएनएस के तहत दर्ज मामले के अनुसंधान के दौरान दोनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आई. इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अनिल पूर्ति (26 वर्ष), पिता मधुराम पूर्ति, स्थायी निवासी केसरगड़िया, थाना राजनगर, जिला सरायकेला- खरसावां तथा आकाश गोप (29 वर्ष), पिता जितेन गोप,…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जून 2026 तिमाही की जिला सलाहकार समिति (DCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में बैंकिंग सेवाओं, ऋण प्रवाह, वित्तीय समावेशन तथा विभिन्न सरकारी प्रायोजित योजनाओं के तहत ऋण वितरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक में जिले के साख-जमा अनुपात (CD Ratio) एवं वार्षिक साख योजना (ACP) 2025-26 के तहत बैंकवार उपलब्धि की समीक्षा की गई. इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) संतृप्तिकरण, स्वयं सहायता समूह (SHG)-बैंक लिंकेज एवं संयुक्त देयता…

Read More

सरायकेला: सदर अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और कथित लापरवाही को लेकर उठा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है. मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता और मरीजों की आवाज उठाना उनका दायित्व है. किसी भी दबाव या धमकी से वे पीछे हटने वाले नहीं हैं. मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि वे जनप्रतिनिधि हैं और जनता ने उन्हें चुनकर भेजा है. उनके क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के दूर-दराज से सदर अस्पताल पहुंचने वाले गरीब और ग्रामीण मरीजों को…

Read More