राजनगर: थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी गया कुछ सामान भी बरामद किया है.


पुलिस के अनुसार, राजनगर थाना कांड संख्या 43/2026, दिनांक 25 जुलाई 2026, धारा 331(4)/305(a) बीएनएस के तहत दर्ज मामले के अनुसंधान के दौरान दोनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आई. इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अनिल पूर्ति (26 वर्ष), पिता मधुराम पूर्ति, स्थायी निवासी केसरगड़िया, थाना राजनगर, जिला सरायकेला- खरसावां तथा आकाश गोप (29 वर्ष), पिता जितेन गोप, निवासी बड़ा गिद्दी (जंतलटाड़) को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी गया कुछ सामान भी बरामद हुआ है.
पुलिस मामले की आगे की कड़ियों की जांच कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी की वारदात में आरोपियों के साथ अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं. मामले में अग्रतर अनुसंधान एवं आवश्यक कार्रवाई जारी है.
रिपोर्ट: रासबिहारी मंडल

