चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान तमोलिया के काड़ाधारा, शिव मंदिर के पास निवासी जम्मूवन महतो उर्फ जम्बो, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता अंकरू महतो के रूप में हुई है.


कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस को आरोपी के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की गई.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
रिपोर्ट:अफरोज मलिक

