आदित्यपुर: टाटानगर से यात्रा करने वाले मेमू यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने चुनिंदा मेमू ट्रेनों के टर्मिनल को टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन पर रखने की मौजूदा व्यवस्था की अवधि बढ़ाकर 9 अक्टूबर 2026 तक कर दी है. यानी संबंधित ट्रेनें निर्धारित अवधि तक टाटानगर के बजाय आदित्यपुर से खुलेंगी अथवा वहीं अपनी यात्रा समाप्त करेंगी.


रेलवे के अनुसार यह व्यवस्था टाटानगर यार्ड में ट्रेनों के सुचारु परिचालन और परिचालन संबंधी दबाव कम करने के उद्देश्य से की गई है. पूर्व में इसे अस्थायी रूप से लागू किया गया था. रेलवे का कहना है कि व्यवस्था से यार्ड में भीड़ और ट्रेनों के डिटेंशन को कम करने में मदद मिली है, जिसके बाद इसे अगले 15 दिनों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया.
इन मेमू ट्रेनों पर लागू रहेगी व्यवस्था
इस व्यवस्था में 68004 गुवा- टाटानगर, 68019 टाटानगर- गुवा, 68020 गुवा- टाटानगर और 68009 टाटानगर- चक्रधरपुर मेमू शामिल हैं. टर्मिनल परिवर्तन के कारण इन ट्रेनों के यात्रियों को टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन से संबंधित यात्रा व्यवस्था का ध्यान रखना होगा. रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन के वास्तविक प्रस्थान और आगमन स्टेशन की जानकारी जांच लेने की अपील की है, ताकि टर्मिनल परिवर्तन के कारण परेशानी न हो.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

