Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत शुक्रवार को सरायकेला स्थित बालक मध्य विद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में सदर अस्पताल सरायकेला की आरबीएसके टीम ने 150 से अधिक छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की. डॉ. विशाल कुमार के नेतृत्व में पहुंची आरबीएसके टीम में चिकित्सकों के अलावा फार्मासिस्ट, एएनएम और लैब टेक्नीशियन शामिल थे. टीम ने बच्चों की लंबाई, वजन, हीमोग्लोबिन, आंखों की रोशनी, दांत, त्वचा, कान-नाक-गला, कुपोषण और एनीमिया सहित विभिन्न स्वास्थ्य मानकों की जांच की. आरबीएसके के…

Read More

सरायकेला: न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर लगातार निर्धारित तारीखों पर हाजिर नहीं होने वाले गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त के खिलाफ सरायकेला थाना पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने कृष्णा नायक, पिता वासुदेव नायक, निवासी कोलेबिरा, थाना सरायकेला, जिला सरायकेला-खरसावां को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि कृष्णा नायक न्यायालय में निर्धारित तारीखों पर लगातार उपस्थित नहीं हो रहा था. न्यायालय के निर्देश के बाद उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था. वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया. इसके…

Read More

जामताड़ा: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वृद्धाश्रम, जामताड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की ओर से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम में डीएलएसए के सचिव पवन कुमार, एलएडीसीएस अधिवक्ता सरिता बर्मन एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कालानाथ मुख्य रूप से उपस्थित रहीं. अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और अनुभवों की जानकारी ली तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया.…

Read More

जामताड़ा: भारतीय जनता मजदूर मंच के बैनर तले शुक्रवार को जामताड़ा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष राहुल देव शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा उर्फ बाटुल झा शामिल हुए. जिला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान जिला एवं प्रखंड स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं. जिला अध्यक्ष राहुल देव शर्मा ने जितेंद्र राउत…

Read More

सरायकेला: संतारी गांव में शुक्रवार को एक बालिका को जहरीले कोबरा सांप ने डंस लिया. घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों को बच्ची को अविलंब नजदीकी अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया. उन्होंने भाजपा नेता सुमित चौधरी को भी फोन कर बच्ची के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. सूचना मिलते ही सुमित चौधरी सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने पीड़ित बालिका एवं उसके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली. अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने और तत्काल उपचार शुरू…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए. उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. जनता दरबार में दिव्यांगता के आधार पर यूडीआईडी कार्ड बनवाने, चांडिल अंचल अंतर्गत पंजी-2 में ऑनलाइन प्रविष्टि दर्ज करने एवं म्यूटेशन रिवीजन…

Read More

जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक द्वारा खुद को चाकू से घायल करने का मामला सामने आया है. घटना बोरा फैक्ट्री के पास सुबह करीब 7:30 बजे की है. विवाद के दौरान युवक ने अपनी महिला परिचित पर चाकू से हमला करने की कोशिश की. हालांकि, मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर महिला को बचा लिया. इसके बाद युवक ने खुद को चाकू से घायल कर लिया. घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.…

Read More

जमशेदपुर: कोल्हान पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) अनुरंजन किस्पोट्टा शुक्रवार को जमशेदपुर आगमन पर पुलिस मुख्यालय में उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब तथा जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में एनडीपीएस एक्ट, आईटी एक्ट तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई. डीआईजी ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज कांडों की प्रगति, अनुसंधान की स्थिति तथा लंबित मामलों की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों के निष्पादन में…

Read More

जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बागानशाही रोड नंबर 7 निवासी 39 वर्षीय परवेज आलम 6 अगस्त से लापता हैं. परवेज के लापता होने के बाद उनकी पत्नी द्वारा आजादनगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद परवेज आलम का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इससे परिजन काफी चिंतित और परेशान हैं. परिजनों ने मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस एवं जिला प्रशासन से निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है. लापता परवेज आलम के मामा अली हुसैन ने बताया कि उनका भांजा परवेज नेकदिल…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को अंचल अधिकारी, कुकड़ू अभय कुमार द्विवेदी एवं तिरुलडीह थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में कार्रवाई की गई. संयुक्त कार्रवाई के दौरान तिरुलडीह थाना अंतर्गत डांटम जंगल क्षेत्र से लगभग 5,000 CFT (पांच हजार घन फीट) बालू जब्त किया गया. जिला प्रशासन द्वारा अवैध बालू उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. संबंधित पदाधिकारियों को अवैध खनन एवं परिवहन की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए नियमानुसार…

Read More