Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत शनिवार को छह महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सविता महतो ने किया. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया. इन छह सड़कों का निर्माण कुल 18.02 किलोमीटर की दूरी में कराया जाएगा. इसके लिए 11 करोड़ 86 लाख 69 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. योजना के तहत तिरुलडीह चौड़ा पथ से सपारुम तक 2.8 किलोमीटर सड़क का निर्माण 198.719 लाख रुपये की लागत से होगा. वहीं चौड़ा कारगिल चौक से संपतडीह भाया…

Read More

जामताड़ा: करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कुरुवा गांव स्थित साप्ताहिक हाट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा हिंदू देवी-देवताओं को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी किए जाने का दावा किया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और विभिन्न हिंदू संगठनों में आक्रोश देखा गया. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति भगवान श्रीराम, हनुमान जी, मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है. वीडियो सार्वजनिक होने के बाद…

Read More

जामताड़ा: कास्ता- अफजलपुर मार्ग पर बड़डंगाल गांव के समीप हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक शेख अकबर की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे के बाद उन्हें पहले पश्चिम बंगाल के केलेजोड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए आसनसोल रेफर किया गया था. आसनसोल के अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर बड़डंगाल गांव के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के दौरान चालक शेख अकबर इंजन के हिस्से में दब गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं. घटना के…

Read More

सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम में हाई मास्ट लाइट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर आरोपों तक पहुंच गया है. वार्ड संख्या 1 के पार्षद बनमाली दास ने नगर निगम के मेयर संजय सरदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है. पार्षद का आरोप है कि शुक्रवार को हाई मास्ट लाइट को लेकर हुए विवाद के बाद देर रात उनके घर के बाहर करीब 40 से 50 लोग जमा हुए और गाली-गलौज करते हुए भय का माहौल पैदा करने का प्रयास किया. बनमाली दास ने आरोप लगाया कि हाई मास्ट लाइट…

Read More

चांडिल. वर्षों से पितकी रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से परेशान चांडिलवासियों को शनिवार को बड़ी राहत मिली. लंबे इंतजार के बाद पितकी रेलवे ओवरब्रिज का विधिवत उद्घाटन कर इसे आम जनता के लिए समर्पित कर दिया गया. ओवरब्रिज के उद्घाटन के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखा गया. पितकी रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन रांची सांसद सह केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने किया. इस मौके पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो समेत बड़ी संख्या में भाजपा और झामुमो के नेता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे. पितकी रेलवे फाटक पर ट्रेनों…

Read More

सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बिगड़ती कचरा प्रबंधन व्यवस्था को लेकर वार्ड पार्षदों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है. वार्ड संख्या 29 की पार्षद अर्चना सिंह के नेतृत्व में कई वार्ड पार्षदों ने शनिवार को उपायुक्त नीतीश कुमार से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ती गंदगी, कचरे के अनियमित उठाव और कचरा निस्तारण के लिए स्थायी स्थल नहीं होने की गंभीर समस्या से अवगत कराया. पार्षदों ने कहा कि नगर निगम के विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से कचरे का उठाव नहीं हो पा रहा है. वहीं, कचरे के निस्तारण और डंपिंग के लिए उचित एवं निर्धारित…

Read More

कांड्रा: थाना क्षेत्र के पिंड्राबेड़ा निवासी राहुल हांसदा और खरखावां निवासी तपन प्रधान के छह दिनों से लापता होने के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है. पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए रविन्द्र मार्डी और फूलचंद हांसदा से पूछताछ के बाद पुलिस को कथित तौर पर दोनों युवकों के शव रापचा के जंगल में दफन किए जाने की जानकारी मिली है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है. दोनों संदिग्धों द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस टीम पहुंचने की तैयारी में जुटी है. मजिस्ट्रेट सह सीआई बलवंत सिंह, एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज और कांड्रा…

Read More

सरायकेला: जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज करने का फैसला लिया है. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित मादक पदार्थ नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक में अफीम की खेती, नशीले पदार्थों की तस्करी तथा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए. बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में पूर्व में अफीम की खेती के मामले सामने आ चुके हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए. संभावित क्षेत्रों की पहचान…

Read More

सरायकेला: जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने, यातायात व्यवस्था को अनुशासित करने और सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट और समयबद्ध निर्देश दिए गए. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वगियारी, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शंकरचार्य समाद, सरायकेला और चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, यातायात…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड-17 स्थित हरिओम नगर रोड नंबर-5 में आवास बोर्ड की जमीन पर कराई गई बाउंड्री से करीब 200 परिवारों की परेशानी बढ़ गई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, बाउंड्री के कारण घरों से निकलने वाले पानी की निकासी बाधित हो गई है और गंदा पानी सड़क पर बहने के बाद वापस घरों में घुस रहा है. स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम प्रशासक से हस्तक्षेप की मांग की. प्रशासक ने आवास बोर्ड के जेई से बातचीत कर समस्या से अवगत कराया और समाधान निकालने की अपील की. आवास…

Read More