Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: आस्था के महापर्व चैती छठ के अवसर पर जगन्नाथ मंदिर घाट पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित कर विधि- विधान से पूजा- अर्चना की. खरना के बाद से निर्जला उपवास कर रहे व्रतियों ने संध्या अर्ध्य से पूर्व लंबे समय तक जल में खड़े होकर भगवान सूर्य से परिवार और क्षेत्र की सुख- समृद्धि की कामना की. इस दौरान नदी घाट पर भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला. इस मौके पर सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने भी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर क्षेत्रवासियों के मंगल की कामना की. उन्होंने…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला. यह मार्च एसडीपीओ विकास आनंद लागूरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया. फ्लैग मार्च जामताड़ा थाना से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा. इस दौरान थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, एएसआई, आईआरबी बटालियन और झारखंड पुलिस के जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे. मार्च के दौरान पुलिस ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति एवं कानून- व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.…

Read More

जमशेदपुर: आस्था और श्रद्धा का महापर्व चैती छठ शहर में पूरे उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है. मंगलवार को व्रतधारियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया. शहर के विभिन्न नदी घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में सूप, फल, ठेकुआ और अन्य पूजन सामग्रियों के साथ विधि- विधान से पूजा- अर्चना की. पूरे घाट क्षेत्र में छठी मैया के जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा. व्रतधारियों ने अपने परिवार के साथ भगवान भास्कर से सुख- समृद्धि और…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में चतुर्थ त्रैमासिक जिला स्तरीय समीक्षा समिति सह जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसी/डीएलआरसी) की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं और बैंकिंग कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान डिजिटल बैंकिंग सेफ्टी, पीएम सूर्य घर योजना, सीडी रेश्यो (ऋण-जमा अनुपात), एनुअल क्रेडिट प्लान, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, सोशल सिक्योरिटी स्कीम, मुद्रा लोन, पीएमएफएमई, पीएम स्वनिधि सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई. उपायुक्त ने सीडी रेश्यो की समीक्षा करते हुए दिसंबर तिमाही में 9 बैंकों के खराब प्रदर्शन पर…

Read More

चांडिल/ Vikash Thakur रामनवमी पर्व को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. इसी कड़ी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ झिमरी के हाटटोला स्थित बजरंगबली अखाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने अखाड़ा समिति के सदस्यों से बातचीत कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शांति एवं सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. गौरतलब है कि झिमरी क्षेत्र…

Read More

आदित्यपुर: विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर मंगलवार को नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सभा कक्ष में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र- छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. केएन. सिंह ने की. इस अवसर पर डॉ. एनके. सिन्हा सहित अन्य चिकित्सकों ने यक्ष्मा रोग के लक्षण, कारण और उससे बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला. वक्ताओं ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है, लेकिन समय पर जांच और सही इलाज से इसे…

Read More

राजनगर/ Rasbihari Mandal प्रखंड के एदल और सोनारडीह गांव इन दिनों आवारा कुत्तों के आतंक से दहशत में हैं. बीते 24 घंटे के भीतर कुत्तों ने महिलाओं और बच्चों समेत 12 लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया है. घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों द्वारा एंटी- रेबीज वैक्सीन दी जा रही है, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों का डर कम नहीं हो रहा है. स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि लोग लाठी लेकर…

Read More

जमशेदपुर: शहर में प्रतिबंधित दवाइयों के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. ओलिडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलकाता के रास्ते एक युवक अवैध दवाइयों की खेप लेकर जमशेदपुर पहुंचने वाला है. सूचना के आधार पर वचनदेव कुजूर के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जवाहरनगर रोड नंबर 6 में छापेमारी की, जहां…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गुदड़ी प्रखंड अंतर्गत बिरकेल पंचायत ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए खुद को ‘बाल श्रम मुक्त क्षेत्र’ के रूप में स्थापित किया है. इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में पंचायत भवन में एस्पायर संस्था द्वारा भव्य समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सुनीता लुगुन, सामी भेंगरा, कुंवारी बरजो, सुदर्शन मिंज और फ्रांसिस जेवियर खेसरा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया. समारोह में एस्पायर संस्था के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर धर्म देव गोप ने बताया कि पंचायत को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए सुनियोजित रणनीति अपनाई गई. डोर-टू-डोर…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को समाहरणालय सभागार में चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें दीपिका बेसरा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया. उपायुक्त रवि आनंद ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से पूरी हुई. प्रशासन की ओर से कड़ी निगरानी रखी गई थी और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं. इस दौरान डायरेक्टर जुगनू मिंज और पंचायती राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. मतदान प्रक्रिया में जिला परिषद के कुल 12 सदस्यों ने भाग लिया, जबकि पूर्व अध्यक्ष राधा रानी सोरेन इस प्रक्रिया…

Read More