Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले में अवैध खनन और कोयले के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 5 टन कोयला जब्त किया है. यह कार्रवाई उपायुक्त के निर्देश पर गठित विशेष टास्क फोर्स द्वारा की गई. छापेमारी का नेतृत्व अखिलेश कुमार ने किया. टीम ने नाला विधानसभा क्षेत्र के बिंदा पत्थर थाना अंतर्गत सोरेन पारा में गुप्त सूचना के आधार पर औचक छापा मारा. जानकारी के अनुसार इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कोयला जमा कर उसे खपाने की तैयारी की जा रही थी. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कोयला बरामद हुआ,…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले में बिजली बिल बकायेदारों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है. विद्युत प्रमंडल ने 25 हजार से लेकर एक लाख रुपये से अधिक बकाया रखने वाले 2124 उपभोक्ताओं के खिलाफ डिस्कनेक्शन अभियान तेज करने का फैसला लिया है. जामताड़ा और मिहिजाम विद्युत प्रमंडल के तहत जामताड़ा अर्बन, जामताड़ा रूरल, करमाटाड़, मिहिजाम, नाला और कुण्डहित क्षेत्रों में चिह्नित इन बकायेदारों पर कुल 25 करोड़ 78 लाख 40 हजार 262 रुपये का बकाया है. विभागीय समीक्षा के बाद लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन तय किया गया है. कार्यपालक…

Read More

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में मानगो निवासी दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के गोलचक्कर के पास हुई, जहां तेज रफ्तार सफेद क्रेटा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार दंपति काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (JH05DP 9709) से बावनगोड़ा चौक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह थाना पुलिस ने शादी के नियत से अपहरण के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही अपहृता को भी सकुशल बरामद किया गया है. मामले में हरहरगुटू किताडीह पश्चिम निवासी सिद्धिनन्द प्रसाद के लिखित आवेदन के आधार पर परसुडीह थाना कांड संख्या 39/25, दिनांक 05 अप्रैल 2025 को बीएनएस की धारा 87 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस के अनुसार, 21 मार्च 2026 को छापेमारी कर सूरत से आरोपी सचिन शर्मा (उम्र 24 वर्ष) और अपहृता को बरामद किया गया. इसके बाद…

Read More

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र से 80 वर्षीय बुजुर्ग एन. जगदीश्वर राव के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों के अनुसार वे 22 मार्च 2026 की सुबह घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है. बताया गया कि वे जुगसलाई स्थित बद्रीनाथ अपार्टमेंट, स्टेशन रोड, घोड़ा चौक के पास के निवासी हैं. काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने जुगसलाई थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई है. लापता वृद्ध का हुलिया इस प्रकार है उम्र: लगभग 80 वर्ष, कद: करीब 5 फीट…

Read More

चांडिल: ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में विधायक मद से निर्मित करीब 16.5 लाख रुपये की लागत वाली तीन पीसीसी सड़कों का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया. जानकारी के अनुसार चौका के बरडीह में लखु उरांव के घर से मीरुडीह स्कूल तक 450 फीट सड़क का निर्माण 6 लाख 34 हजार 900 रुपये की लागत से किया गया है. वहीं काशीडीह टोला मुकरुमडीह में लेडा मांझी के घर की ओर 500 फीट सड़क का निर्माण 7 लाख 8 हजार 300 रुपये में कराया गया. इसके अलावा चौका में बैद्यनाथ महतो के घर से पीसीसी रोड…

Read More

चांडिल: हरियाणा के भिवाड़ी में हुए दर्दनाक हादसे में मृत ईचागढ़ के दो मजदूरों के श्राद्धक्रम में विधायक सविता महतो शामिल हुईं. उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. विदित हो कि दिल्ली- जयपुर हाईवे स्थित कापड़ियावास क्षेत्र में एक निर्माणाधीन साइट पर खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हुआ था. इस घटना में कुल छह मजदूरों की मौत हो गई थी, जिनमें ईचागढ़ प्रखंड के बुरुहातू निवासी शिव शंकर सिंह मुंडा और हुंडी निवासी परमेश्वर महतो शामिल थे. सोमवार को दोनों मृतकों के गांव में…

Read More

जमशेदपुर: शहीद दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई. इसके बाद वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों के योगदान पर प्रकाश डाला. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 23 मार्च केवल एक तिथि नहीं, बल्कि देश के वीर सपूतों के अदम्य साहस और बलिदान…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और संसाधनयुक्त बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है. इसी क्रम में नगर पंचायत कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मनोज कुमार चौधरी ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 मार्च को अपराह्न 3 बजे नगर पंचायत अंतर्गत सभी 13 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ विशेष बैठक आयोजित की जाएगी. इसमें वार्ड पार्षद, नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के साथ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. बैठक में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh गर्मी के मौसम से पहले शुद्ध पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. मंत्री दीपक बिरुवा के निर्देश पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के साथ सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में आगामी गर्मी को देखते हुए सभी गांवों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान विभागीय सुविधाओं और समस्याओं का आकलन किया गया. विचार- विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि खराब पड़े चापाकलों की प्राथमिकता के…

Read More