Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के बाद अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को भी बड़ा झटका लगने की आशंका जताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के एक बड़े नेता जल्द ही पार्टी छोड़ सकते हैं. हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अंदरखाने इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं.  गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न निकाय चुनाव के दौरान पार्टी का अंदरूनी कलह खुलकर सामने आया था, जिसके बाद कई वरिष्ठ नेता नाराज चल रहे हैं. कांग्रेस सूत्रों का यह भी दावा है कि पार्टी आलाकमान जल्द ही सख्त कदम उठा…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र में सोमवार को आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह पर अब सवाल उठने लगे हैं. कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति ने पूरे आयोजन को विवादों में ला दिया है. बताया जा रहा है कि इस सम्मान समारोह में न तो किसी महिला कार्यकर्ता को मंच पर जगह दी गई और न ही उन्हें आमंत्रित किया गया. यहां तक कि सोशल मीडिया प्रभारी को भी कार्यक्रम से दूर रखा गया, जिससे पार्टी के अंदर ही नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है. सबसे बड़ी बात यह रही कि भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा का कोई…

Read More

जमशेदपुर: शहर और आसपास के इलाकों में सोमवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया. तेज धूप के साथ नमी भरी हवा के कारण हालात और भी मुश्किल हो गए, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा. लोग घरों और दफ्तरों में भी गर्मी से राहत नहीं पा सके और पूरे दिन बादलों के आने का इंतजार करते रहे. दोपहर के बाद आसमान में हल्के बादल जरूर छाए, लेकिन उमस कम नहीं हुई. बाजारों और सड़कों पर भीड़ अपेक्षाकृत कम देखी गई, जबकि गर्मी से बचने के लिए लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर…

Read More

आदित्यपुर/ Bipin Varshney थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है. 8 जनवरी 2026 से गायब किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों में चिंता के साथ आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है. जानकारी के अनुसार शिवनारायणपुर निवासी दिलीप कुमार दास की पुत्री 8 जनवरी की रात अचानक घर से लापता हो गई. परिजनों का कहना है कि उसी रात एक संदिग्ध व्यक्ति ने फोन कर लड़की के बारे में पूछताछ की, जिसके बाद घटना का पता चला. परिवार ने तत्काल थाना में शिकायत…

Read More

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र स्थित उलीडीह ओपी इलाके में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई. उमा टिफिन के पास बाइक सवार अपराधियों ने आल्टो कार में सवार विक्की सिंह राजपूत को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. हमले में विक्की को तीन गोलियां लगीं, लेकिन किस्मत से उसकी जान बच गई. घटना में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है. बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले लल्ला नामक युवक के साथ विक्की का विवाद हुआ…

Read More

जामताड़ा/ Manish Barnwal सदर अस्पताल में सोमवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ उपायुक्त रवि आनंद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस मौके पर उपायुक्त ने जिले के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी बेटियों को इस महत्वपूर्ण टीके से अवश्य लाभान्वित कराएं, ताकि भविष्य में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके. उन्होंने बताया कि यह अभियान 29 जून तक संचालित होगा, जिसके तहत सदर अस्पताल के साथ- साथ 9 सीएचसी और पीएचसी केंद्रों में कुल 8101 लक्षित बच्चियों को टीका लगाया जाएगा.…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने हजारीबाग की विभत्स घटना के विरोध में एकदिवसीय धरना- प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने की. धरना के बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की घटना के छह दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.…

Read More

रामगढ़: जिले के बरका सयाल अंतर्गत भुरकुंडा के सौंदा डी में ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर परियोजना कार्यालय के सामने सोमवार को एक दिवसीय धरना दिया. धरना के दौरान ग्रामीणों ने “पहले बसाओ, फिर उजाड़ो” का नारा लगाते हुए बिजली कटौती और मकान खाली करने के नोटिस का विरोध किया.  ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 19 दिनों से कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है और बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सीसीएल प्रबंधन द्वारा आवास खाली कराने के लिए नोटिस…

Read More

जमशेदपुर: जवाहर नवोदय विद्यालय बहरागोड़ा में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बतौर अध्यक्ष शामिल हुए. बैठक में विद्यालय के बुनियादी ढांचे, शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रों की सुरक्षा, बजट उपयोग और चयन परीक्षा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई.  उपायुक्त ने विद्यालय की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, खेल मैदान, भोजनालय और छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने स्कूल प्रबंधन से शिक्षण गुणवत्ता, अनुशासन, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास और करियर काउंसलिंग की आवश्यकता पर बल…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), खाद्यान्न आपूर्ति, दाल- भात योजना, डाकिया योजना, चावल दिवस, सोना- सोबरन धोती- साड़ी योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ई- केवाईसी, डीलर टैगिंग/ री-टैगिंग, NFSA अंतर्गत खाद्यान्न वितरण, नमक वितरण तथा धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान की बिंदुवार समीक्षा की गई. उपायुक्त ने कहा कि सभी योजनाओं का उद्देश्य पात्र लाभुकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से लाभ पहुंचाना है. उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि…

Read More