- West Bengal Political Violence आसनसोल: कभी ‘बीरभूम का दबंग’, अब अपने ही दफ्तर में घिरे अनुव्रत !
- Adityapur Road Accident आदित्यपुर: टाटा- कांड्रा रोड पर अनियंत्रित ट्रेलर ने खड़ी पल्सर को रौंदा, बड़ी अनहोनी टली
- Saraikela Excise Raid सरायकेला: दुर्गापूजा से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, चार भट्टियां ध्वस्त; 2,700 किलो जावा महुआ नष्ट
- Chatra Excise Department Raid चतरा: दशहरा से पहले नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 391 पेटी शराब समेत करीब 50 लाख की खेप जब्त
- Khunti Oil Tanker Fire खूंटी: तेल टैंकर के केबिन में लगी आग, मची अफरा- तफरी; फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
- Kandra Road Accident कांड्रा: रघुनाथपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, जमशेदपुर रेफर
- West Bengal Durga Puja 2026 आसनसोल: ‘गोली-मारपीट नहीं, शांति से मने दुर्गोत्सव’, सीतारामपुर के मेन धेमोमेन की महिलाओं ने उठाई आवाज
- Saraikela Police Action सरायकेला: अड्डेबाजी- नशापान पर पुलिस का एक्शन, चार पकड़ाए; परिजनों को थाने बुलाकर भरवाया बॉन्ड
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है. जहां एलजीएसएम की सक्रिय सदस्य मोण्गडी होनहागा (19 वर्ष), ने पड़ोसी राज्य राउरकेला पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. जानकारी के अनुसार मोण्गडी होनहागा छोटानागरा थाना क्षेत्र के होलोमुली गांव की निवासी है, जो सारंडा के संरक्षित जंगल क्षेत्र में स्थित है. इस क्षेत्र में भाकपा माओवादी संगठन की गतिविधियां लंबे समय से जारी रही हैं. बताया जाता है कि गांव में नक्सलियों के संपर्क में आने के बाद उसे संगठन में शामिल किया गया. अनमोल उर्फ सुशांत के दस्ते ने उसे और…
जमशेदपुर: झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है. राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत जूनियर डॉक्टर अपने स्टाइफेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं. रिम्स को छोड़कर लगभग सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में विरोध जारी है. इधर जमशेदपुर में भी एमजीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. सोमवार को डॉक्टरों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. इस आंदोलन को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का भी समर्थन मिल गया है. एमजीएम अस्पताल समेत राज्य के…
खूंटी: जिले में रामनवमी जुलूस पर हुए पथराव के बाद हालात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं. मुरहू में तीसरे दिन भी धारा 144 लागू है और क्षेत्र में तनाव बरकरार है. सोमवार को जिले में बंद का व्यापक असर देखने को मिला. रामनवमी महासमिति, विश्व हिंदू परिषद और अन्य सनातनी संगठनों के आह्वान पर बुलाए गए बंद के कारण खूंटी, तोरपा, रनिया और कर्रा समेत कई इलाकों में दुकानें बंद रही और जनजीवन प्रभावित हुआ. बताया जा रहा है कि रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव की घटना के बाद हालात बिगड़ गए थे, जिसके बाद…
जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार और एलपीटी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में कार सवार तीन युवक बाल- बाल बच गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोगों को आशंका हुई कि कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए होंगे, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को भी चोट नहीं आई. हालांकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद कार सवार युवकों ने भाग रहे ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और मौके…
सरायकेला/ Pramod Singh मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन के नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मंच के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया. सरायकेला पहुंचने पर सुरेश जैन का फूल-मालाओं और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. इस दौरान मंच के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई. कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार, युवा शक्ति के सशक्तिकरण और संगठन के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. इस…
आदित्यपुर: SC/ ST/ OBC समन्वय समिति द्वारा आगामी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली अंबेडकर जयंती शोभा यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार संध्या 7 बजे मिरुडीह में बैठक आयोजित की गई. बैठक का नेतृत्व लोजपा नेता मनोज पासवान ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया. बैठक में निर्णय लिया गया कि शोभा यात्रा फुटबॉल मैदान से रोड नंबर 4 स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल तक पदयात्रा के रूप में निकाली जाएगी. इस दौरान अनिल मुखी, सोनू पासवान, विनय पासवान, सावन गुप्ता, विष्णु बावरी, अविनाश सिंह, आलोक कुमार, संतोष पासवान और नवल…
आदित्यपुर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे ने सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी कालीपद सोरेन को संगठन में महत्वपूर्ण पद देने की मांग उठाई है. उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कि कोल्हान क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए कालीपद सोरेन जैसे अनुभवी और जमीनी नेता की भूमिका अहम हो सकती है. चौबे ने कहा कि कालीपद सोरेन ने सिंहभूम क्षेत्र में एकता स्थापित करने में अग्रणी भूमिका निभाई है और झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है.…
जमशेदपुर: अभ्युदय 2026 के तहत जमशेदपुर स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय कार्यक्रम भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच (मंडल-3) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यभर की 70 से अधिक शाखाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय सभा, लघु अधिवेशन और सत्र 2025- 26 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर सुरेश जैन, विकास खंडेलिया और हर्ष सुल्तानिया की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बनाया. इसी क्रम में विभिन्न नगर निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया. इस दौरान सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज…
जामताड़ा/ Manish Baranwal JSCA सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलीट ग्रुप एचपी बोधनवाला टूर्नामेंट में जामताड़ा की टीम ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. ओवल ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में जामताड़ा ने रांची को 42 रन से हराकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया. मैच में जामताड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 388 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में रांची की टीम 45 ओवर में 346 रन पर ऑल आउट हो गई. जामताड़ा की बल्लेबाजी में राम…
जामताड़ा/ Manish Baranwal रविवार को हनुमान सेवा मंडल महिला की ओर से भव्य हनुमान निशान यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली. पूरा शहर जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा. हनुमान सेवा मंडल महिला द्वारा आयोजित इस यात्रा की शुरुआत हनुमान मंदिर परिसर से विधिवत पूजा- अर्चना के साथ हुई. ढोल- नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच यात्रा सुभाष चौक, टावर चौक, स्टेशन रोड और इंदिरा चौक सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी. मार्ग में जगह- जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया. महिलाएं हाथों में निशान…