खूंटी: इंडियन ऑयल रिफाइनरी सेंटर के बाहर खड़े एक तेल टैंकर के केबिन में बुधवार रात अचानक आग लग गई. घटना रात करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है. टैंकर से आग की लपटें उठती देख आसपास अफरा- तफरी मच गई. सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.


जानकारी के अनुसार तेल टैंकर रिफाइनरी सेंटर के गेट से करीब 300 मीटर दूर सड़क के दूसरी ओर खड़ा था. इसी दौरान उसके केबिन में अचानक आग लग गई. कुछ ही देर में आग ने केबिन को अपनी चपेट में ले लिया.
सूचना मिलते ही पहुंची फायर ब्रिगेड
घटना की जानकारी मिलने पर एसबीएस अस्पताल के राजतिलक सिंह ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया. समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया.
राहत की बात यह रही कि घटना के समय टैंकर रिफाइनरी सेंटर के परिसर में प्रवेश नहीं कर पाया था और बाहर ही खड़ा था. फिलहाल टैंकर के केबिन में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. आग कैसे लगी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

