Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर: आज़ादनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी शुक्रवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.  उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2026 की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि ओल्ड पुलिया रोड के पास एक व्यक्ति द्वारा मारपीट और हथियार लहराने की घटना को अंजाम दिया गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी शेख…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना ने एक और परिवार को उजाड़ दिया. बगतारपा लखनपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र स्थित बाबानडीहा गांव निवासी संतोष मुर्मू (36 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह चैनपुर- चापापुर से काम कर अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई और लखनपुर मोड़…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal शहर के नामुपाड़ा मोहल्ले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने घर के अंदर बक्से में छिपे एक युवक को बरामद कर हिरासत में ले लिया. जिसके बाद तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं. मिली जानकारी के अनुसार युवक काफी देर से एक महिला के घर में मौजूद था. इसी दौरान महिला के बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. महिला ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की, लेकिन जब बच्चे नहीं माने तो उसने उनकी पिटाई कर दी. बच्चों के शोर- शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik ओपी क्षेत्र में वर्ष 2025 के चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी राशिद उर्फ़ मोहम्मद राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. मामला 6 सितंबर 2025 की रात का है, जब चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत वार्ड संख्या- 21 स्थित हैदर फैक्ट्री के पास अपराधियों ने मो. सिद्दीक खान पर जानलेवा फायरिंग की थी. इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस संबंध में कपाली ओपी कांड संख्या 146/2025,…

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत के अध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता मनोज कुमार चौधरी ने विष्णुगढ़ कांड को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की नृशंस हत्या को अत्यंत दुखद और अमानवीय बताते हुए कहा कि यह घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है. उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की. मनोज कुमार चौधरी ने आरोप लगाया कि इस संवेदनशील मामले में प्रारंभ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विरोध और बंद का आह्वान किया गया, लेकिन जैसे ही मुख्य…

Read More

रांची: असम से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. जेएमएम प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि रामनवमी जैसे पावन पर्व के दौरान हजारीबाग के विष्णुगढ़ में इतना बड़ा कांड हो गया, लेकिन बीजेपी सरकार अब खुद ही इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड बंद की बात करने वाले लोग अब आरोपी का चेहरा सामने आने के बाद बचने का रास्ता ढूंढ रहे हैं. उन्होंने बीजेपी पर तीखा तंज कसते हुए कहा, “ये लोग व्यापारी हैं, ये देंगे…

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने गुरुवार को पोस्ट ऑफिस रोड स्थित मछली और मुर्गा की अव्यवस्थित दुकानों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों से स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने में सहयोग करने की अपील की.  अध्यक्ष ने कहा कि बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित रखना सभी की जिम्मेदारी है और इसमें दुकानदारों की अहम भूमिका है. इस दौरान दुकानदारों ने नगर पंचायत की ओर से बुनियादी सुविधाओं के अभाव की शिकायत की. इस पर मनोज कुमार चौधरी ने उन्हें आश्वासन दिया कि आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ बैंकों के माध्यम से ऋण…

Read More

आदित्यपुर: पासवान युवा समिति द्वारा वीर शिरोमणि महाबली बाबा चौहरमल पासवान की जयंती गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का आयोजन पीएचईडी कैंपस में संध्या 6 बजे किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों की भागीदारी रही.  कार्यक्रम के दौरान बाबा चौहरमल पासवान के जीवन और उनके योगदान को याद किया गया तथा समाज को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया. इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेश धारी, अनिल मुखी, एंटी करप्शन ब्यूरो के राष्ट्रीय सचिव सोनू पासवान…

Read More

जामताड़ा: फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड की राज्य स्तरीय कोर कमेटी की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई, जिसमें नई कार्यसमिति का गठन किया गया. यह बैठक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमकारनाथ झा के असामयिक निधन के बाद रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से बुलाई गई थी. बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया ने की. बैठक के दौरान रांची जिला अध्यक्ष ज्ञानदेव झा ने प्रस्ताव रखा कि लंबे समय से कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे मोहन प्रसाद भैया को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए. इस प्रस्ताव को 20 जिलों के प्रतिनिधियों ने ध्वनिमत से…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत क्षेत्र में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ बच्चों को विद्यालय से जोड़ने की मुहिम तेज कर दी है. नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अविनाश कवि समेत सभी वार्ड पार्षद अपने- अपने क्षेत्रों में घर- घर जाकर बच्चों का नामांकन नजदीकी विद्यालयों में करा रहे हैं. इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है. इसी क्रम में वार्ड संख्या 3 की पार्षद ज्योति साहू बालक मध्य विद्यालय, सरायकेला पहुंचीं, जहां विद्यालय की प्रभारी कंचन कुमारी सिन्हा ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया.…

Read More