आदित्यपुर: पासवान युवा समिति द्वारा वीर शिरोमणि महाबली बाबा चौहरमल पासवान की जयंती गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई.

विज्ञापन
कार्यक्रम का आयोजन पीएचईडी कैंपस में संध्या 6 बजे किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों की भागीदारी रही.
कार्यक्रम के दौरान बाबा चौहरमल पासवान के जीवन और उनके योगदान को याद किया गया तथा समाज को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया.
इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेश धारी, अनिल मुखी, एंटी करप्शन ब्यूरो के राष्ट्रीय सचिव सोनू पासवान सहित कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

विज्ञापन
